Aaj 12 July Tula Rashifal: तुला राशि वालों को भाग्य देगा साथ, करियर और पढ़ाई में मिल सकती है बड़ी सफलता

Last Updated:July 12, 2026, 07:24 IST
Aaj ka Tula Rashifal 12 July 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य और ज्ञान में वृद्धि का संकेत दे रहा है. चंद्रमा नवम भाव में होने से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. नई चीजें सीखने, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और करियर से जुड़े फैसलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. परिवार के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और मार्गदर्शन आत्मविश्वास बढ़ाएगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा. ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के अनुसार सूर्यदेव को अर्घ्य देकर ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करना आज विशेष शुभ रहेगा.
ख़बरें फटाफट
Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 12 जुलाई यानी आज का दिन भाग्य, ज्ञान और आध्यात्मिक उन्नति का संकेत लेकर आया है. आज भी चंद्रमा आपके नवम भाव यानी भाग्य भाव में मिथुन राशि में विराजमान हैं. ज्योतिष में नवम भाव को भाग्य, धर्म, उच्च शिक्षा, गुरु, लंबी यात्राओं और जीवन के मूल्यों का भाव माना जाता है. ऐसे में आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी और नए अनुभवों से सीखने की इच्छा प्रबल होगी. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में भी भाग्य का साथ मिलने के योग बन रहे हैं.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार रविवार होने के बावजूद आपका मन खाली बैठने के बजाय कुछ नया सीखने की ओर आकर्षित रहेगा. आप अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी नई तकनीक, नई योजनाओं या ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं. जो लोग कंसल्टेंसी, टीचिंग, कोचिंग, लेखन, प्रशिक्षण या मार्गदर्शन के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज अपनी विशेषज्ञता बढ़ाने का शानदार अवसर है. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को भी पढ़ाई में अच्छा मन लगेगा.
पिता या परिवार के बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा
स्वास्थ्य और रिश्तों की बात करें तो आज मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का अनुभव होगा. ध्यान, योग या पूजा-पाठ में समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने या घर पर पूजा-अर्चना करने का अवसर मिल सकता है. पिता या परिवार के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताने से उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे मन को संतोष मिलेगा. दांपत्य और पारिवारिक संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी.
तुला राशि के जातक करें ये उपाय
तुला राशि के जातक आज प्रातः स्नान के बाद तांबे के लोटे में स्वच्छ जल, रोली और लाल पुष्प डालकर उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें. साथ ही ओम घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 21 बार जाप करें. मान्यता है कि यह उपाय भाग्य को मजबूत करता है, जीवन की बाधाओं को दूर करता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है और मनोकामनाओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध होता है.About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



