Entertainment

Lock Upp 2: ‘लॉक अप 2’ से खुद बाहर हुईं सुनीता आहूजा, विवादों के बीच लेने पहुंचे गोविंदा, रियाज का भी खत्म हुआ खेल

Last Updated:July 12, 2026, 08:37 IST

LOCK UPP 2: लॉक अप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रियाज अली शो से बाहर हो गए. दोनों का सफर खत्म हो गया. शो से बाहर निकलने के बाद सुनीता आहूजा को लेने पति गोविंदा औऱ बेटी टीना पहुंचे.
Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' से खुद बाहर हुईं सुनीता आहूजा, लेने पहुंचे गोविंदाZoomसुनीता आहूजा का ‘लॉक अप 2’ में सफर खत्म हो गया है.

नई दिल्ली.  गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ‘लॉक अप 2’ में दिख रही थीं, लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में स्टार वाइफ शो से बाहर हो गईं. उनका सफर शो में खत्म हो गया और उनको घर ले जाने के लिए पति गोविंदा और बेटी टीना आई थीं. ‘लॉक अप 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में सुनीता आहूजा के साथ ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रियाज का सफर भी खत्म हो गया. जहां रियाज एलीमिनेट हुए, वहीं सुनीता आहूजा खुद ही शो से बाहर हो गईं.

सुनीता आहूजा की शो पर तबीयत बिगड़ रही थी और उनकी तबीयत को देखते हुए फराह खान ने उन्हें शो छोड़ने का ऑप्शन दिया. लॉक अप 2 से बाहर निकलते ही सुनीता आहूजा के सामने उनके पति गोविंदा और बेटी टीना खड़े थे जो उन्हें लेने आए थे. पति को शो पर देखकर सुनीता के चेहरे का रंग उड़ गया.

क्यों रियालिटी शो से बचती थीं सुनीता?

फराह खान ने गोविंदा से सुनीता के रियालिटी शो का हिस्सा न बनने की वजह पूछी जिसपर एक्टर कहते हैं कि वो हमेशा से रानी की तरह रही हैं औऱ उन्हें कोई तकलीफ नहीं आई है. वो उम्मीद करते हैं कि उनके परिवार के जीवन में आगे भी कोई तकलीफ न आए.

गोविंदा ने दी थी ‘लॉक अप 2’ न करने की सलाह

सुनीता ने खुलासा किया कि गोविंदा ने उन्हें रियालिटी शो करने से मना किया था. वो जब भी अपने पति की बात नहीं मानती हैं, वो कहीं न कहीं फंस जाती हैं. उन्हें गोविंदा ने कहा था कि वो ‘लॉक अप 2’ में न जाए. शो से निकलने के बाद स्टार वाइफ ने एकता कपूर का आभार जताते हुए कहा कि वो एकता की वजह से ही नेटफ्लिक्स पर आईं और एकता कपूर की वजह से उनके करियर की शुरुआत हुई. वो एकता कपूर की फिल्म का हिस्सा भी बनने वाली हैं.

वो शो से बाहर निकलते ही कहती हैं कि उन्हें समझ आ गया है कि घर की बातें हमेशा घऱ में ही रहनी चाहिए. उनके परिवार के बीच जो चीजें होती हैं वो उनकी निजी हैं और वो जग जाहिर नहीं होनी चाहिए. गोविंदा ने पत्नी की बातें सुनकर कहा कि जो हुआ उसे भूल जाना चाहिए.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj