बेटियों का वॉलेट: पोस्ट ऑफिस की गजब स्कीम, हर रोज 50 रुपये जमा करना होगा, 5 साल में मिलेंगे 8 लाख

सरकार समय-समय पर ऐसी बचत योजनाएं लाती रहती है, जिससे आम जनता का भविष्य आर्थिक रूप से मजबूत बने. देश की बेटियों के लिए भी कई तरह की योजनाएं हैं जिससे ब्याज के जरिए ही बढ़िया कमाई हो सकती है. इन्हीं में से एक है पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), जो खास तौर पर बेटियों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखकर शुरू की गई है.
इस योजना में छोटी-छोटी रकम जमा करके माता-पिता अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी जैसे बड़े खर्चों के लिए अच्छा-खासा फंड तैयार कर सकते हैं. सरकार की ओर से मिलने वाली अधिक ब्याज दर और टैक्स छूट इसे सबसे फेमस स्मॉल सेविंग स्कीम्स में शामिल करती है. इस योजना के तहत 10 साल तक की उम्र की बेटी के नाम पर खाता खुलवाया जा सकता है. इसमें हर फाइनेंशियल ईयर में कम से कम 250 रुपये और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है. इसमें 8.2 फीसदी का ब्याज सरकार देती है.
रोज 50 रुपये जमा करने पर मिलेंगे लाखों
अगर आप अपनी बेटी के भविष्य के लिए छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इस योजना में अगर आप हर दिन 50 रुपये बचाते हैं, तो महीने में करीब 1,500 रुपये और सालभर में 18,000 रुपये जमा होंगे. इस तरह 15 साल तक निवेश करने पर आपकी कुल जमा राशि 2,70,000 रुपये होगी.
यह योजना लॉन्ग टर्म की है और सरकार द्वारा तय ब्याज दर के आधार पर निवेश पर अच्छा रिटर्न देती है, जिससे बेटी की पढ़ाई या शादी जैसे बड़े खर्चों के लिए मजबूत फंड तैयार किया जा सकता है.
अगर आपकी बेटी की उम्र अभी 10 साल है और आप नियमित रूप से हर महीने 1,500 रुपये जमा करते हैं, तो योजना की मैच्योरिटी तक आपको ब्याज के रूप में करीब 5,61,309 रुपये मिल सकते हैं. यानी आपकी 2,70,000 रुपये की कुल निवेश राशि बढ़कर लगभग 8,31,309 रुपये हो जाएगी. यह रकम मौजूदा ब्याज दर के आधार पर अनुमानित है और समय-समय पर सरकार द्वारा ब्याज दर में बदलाव होने पर मैच्योरिटी राशि में अंतर आ सकता है.
जीरो रिस्क का फायदा
इस योजना की सबसे खास बात ये है कि इसमें शानदार रिटर्न मिलने के साथ ही ये पूरा पैसा सुरक्षित रहता है. पोस्ट ऑफिस के अन्य स्कीम के मुकाबले भी इस स्कीम में अधिक ब्याज मिलेगा. इसमें किए गए छोटे-बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी भी सरकार खुद उठाती है. यानी जीरो रिस्क सेविंग स्कीम रहती है.
जल्दी खाता बंद करने पर क्या होगा?
अगर सुकन्या समृद्धि योजना के खाताधारक (बेटी) की मृत्यु हो जाती है, तो मृत्यु प्रमाण पत्र और फॉर्म-2 जमा करने के बाद खाता तुरंत बंद कर दिया जाता है. खाते में जमा पूरी राशि और मृत्यु की तारीख तक का ब्याज अभिभावक को दे दी जाती है. हालांकि, मृत्यु की तारीख से लेकर खाता बंद होने तक की अवधि के लिए केवल पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के बराबर ब्याज मिलता है.
इसके अलावा, यह खाता सामान्य परिस्थितियों में समय से पहले बंद नहीं किया जा सकता, लेकिन खाता खुलने के कम से कम 5 साल बाद कुछ विशेष कंडिशन में समय से पहले बंद करने की अनुमति है.



