Entertainment

2 बच्चों की मां, 10 साल तक एक्टिंग की दुनिया से रही गायब, फिर ब्लॉकबस्टर से कमबैक कर मारी दहाड़

Last Updated:August 05, 2026, 05:31 IST

बॉलीवुड में लंबे समय से यह माना जाता रहा है कि शादी और मां बनने के बाद किसी अभिनेत्री के लिए पहले जैसी सफलता हासिल करना आसान नहीं होता. कई एक्ट्रेस शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना लेती हैं और कुछ की वापसी भी उन्हें वो स्टारडम नहीं दिला पाती हैं. लेकिन जेनेलिया डिसूजा ने इस सोच को गलत साबित कर दिया. दो बच्चों की मां बनने के बाद उन्होंने करीब 10 साल तक फिल्मों से दूरी बनाई और फिर शानदार अंदाज में वापसी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

नई दिल्ली. 5 अगस्त 1987 को मुंबई में जन्मीं जेनेलिया का फिल्मी सफर भी काफी दिलचस्प रहा है. जब वह सिर्फ 15 साल की थीं, तब उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ पार्कर पेन के एक विज्ञापन में काम करने का मौका मिला. उस समय उनकी परीक्षाएं चल रही थीं, इसलिए उन्होंने पहले इस ऑफर को ठुकरा दिया था. बाद में निर्देशक के समझाने पर उन्होंने शूटिंग की और यही विज्ञापन उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बन गया.

साल 2003 में जेनेलिया ने फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से बॉलीवुड में कदम रखा. इसी फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख भी थे. शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. बाद में दोनों ने शादी कर ली.

हिंदी फिल्मों के साथ-साथ जेनेलिया ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया. तेलुगु फिल्म ‘बोमरिलू’ ने उन्हें साउथ की बड़ी स्टार बना दिया. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. वहीं हिंदी दर्शकों के बीच उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘जाने तू… या जाने ना’ में निभाए गए अदिति के किरदार से मिली. इसके अलावा ‘रेडी’, ‘फोर्स’ और ‘तेरे नाल लव हो गया’ जैसी फिल्मों ने भी उनके करियर को नई ऊंचाई दी.

Add as Preferred Source on Google

साल 2012 में रितेश देशमुख से शादी के बाद जेनेलिया ने अपने परिवार और बच्चों को प्राथमिकता दी. उनके दो बेटे हुए और उन्होंने करीब 10 साल तक फिल्मों से दूरी बनाए रखी. इस दौरान कई लोगों को लगा कि शायद अब वह बड़े पर्दे पर वापसी नहीं करेंगी.

एक इंटरव्यू में जेनेलिया ने बताया था कि जब उन्होंने दोबारा फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई, तो कई लोगों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी. उनका कहना था कि दो बच्चों की मां बनने के बाद दर्शक उन्हें पहले की तरह स्वीकार नहीं करेंगे. लेकिन जेनेलिया ने ऐसी बातों पर ध्यान नहीं दिया.

इस पूरे दौर में उनके पति रितेश देशमुख ने उनका पूरा साथ दिया. उन्होंने जेनेलिया का हौसला बढ़ाया और उन्हें अपने सपनों को फिर से जीने के लिए प्रेरित किया.

आखिरकार साल 2022 में जेनेलिया ने मराठी फिल्म ‘वेड’ से जोरदार वापसी की. इस फिल्म में रितेश देशमुख भी उनके साथ नजर आए. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई.

इसके बाद जेनेलिया ने हिंदी फिल्मों में भी वापसी की. साल 2023 में रिलीज हुई ‘ट्रायल पीरियड’ में उनके अभिनय को सराहा गया. हाल ही में आई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में उन्होंने आमिर खान के साथ अहम भूमिका निभाई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 05, 2026, 05:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj