Rajasthan

Top Markets In Bharatpur: ये बाजार हैं शहर की धड़कन, शादी-विवाह से रोजमर्रा की खरीदारी तक हर चीज उपलब्ध

Last Updated:August 05, 2026, 08:13 IST

Top Markets In Bharatpur: भरतपुर के ऐतिहासिक बाजार आज भी शहर की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बने हुए हैं. लोहागढ़ मार्केट, सदर बाजार, अनाज मंडी और बिजली घर बाजार में कपड़े, ज्वेलरी, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स और रोजमर्रा की जरूरतों का हर सामान आसानी से उपलब्ध है. यही वजह है कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां खरीदारी के लिए पहुंचते हैं.

भरतपुर शहर अपने ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ अपने रंगीन और व्यस्त बाजारों के लिए भी जाना जाता है. यहां के बाजारों में हर तरह का सामान आसानी से मिल जाता है. चाहे बात शादी-विवाह की हो, कपड़ों की हो या फिर रोजमर्रा की जरूरतों की यही वजह है कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं.

सबसे पहले बात करें लोहागढ़ मार्केट की जो भरतपुर का प्रमुख और सबसे व्यस्त बाजार माना जाता है. यहां पर कपड़ों की दुकानों की भरमार है. जहां आपको शादी-विवाह के लिए खास डिजाइनर लहंगे, सूट और साड़ियां आसानी से मिल जाएंगी. इसके अलावा यहां ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स और महिलाओं से जुड़ा हर सामान भी उपलब्ध रहता है. यह बाजार खासतौर पर त्योहारों और शादी के सीजन में खूब गुलजार रहता है.

इसके बाद आता है.सदर बाजार जो शहर के सबसे पुराने बाजारों में से एक है. यहां पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए किताबें, स्टेशनरी और यूनिफॉर्म आसानी से मिल जाती है. इसके साथ ही यहां जूते-चप्पल, बैग और अन्य जरूरी सामान भी कम कीमत में उपलब्ध होता है. सदर बाजार को मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद माना जाता है.

Add as Preferred Source on Google

भरतपुर का अनाज मंडी क्षेत्र भी काफी महत्वपूर्ण है, जहां खाने-पीने से जुड़ा हर सामान मिलता है. यहां पर ताजा फल, सब्जियां मसाले और किराना सामान बड़ी मात्रा में उपलब्ध होता है. स्थानीय किसानों द्वारा लाया गया ताजा माल इस बाजार की पहचान है, जिससे लोगों को शुद्ध और ताजा खाद्य सामग्री मिलती है.

भरतपुर के ये बाजार शहर की आर्थिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र हैं. यहां हर जरूरत का सामान एक ही जगह पर मिल जाने से लोगों को काफी सुविधा होती है. यही कारण है कि भरतपुर के ये बाजार न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि आसपास के जिलों के लोगों के लिए भी खरीदारी का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

August 05, 2026, 08:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj