Bhiwadi News: जलभराव की समस्या के समाधान की बड़ी पहल, 61 करोड़ की लागत से 34 एमएलडी एसटीपी तैयार

Last Updated:August 05, 2026, 07:42 IST
Bhiwadi News:भिवाड़ी में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. 61 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 34 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण पूरा हो गया है. इसके संचालन से सीवरेज व्यवस्था मजबूत होगी, जल निकासी में सुधार आएगा और प्रदूषण व गंदगी की समस्या में कमी आने की उम्मीद है. वहीं, उपचारित पानी के सुरक्षित उपयोग के लिए 52.39 करोड़ रुपये की ट्रीटेड वाटर लाइन परियोजना भी अंतिम चरण में है.
अलवर. भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. 34 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. करीब 61 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना से शहर की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और आधुनिक सीवरेज प्रबंधन प्रणाली विकसित करने में मदद मिलेगी. इसके संचालन से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में राहत मिलने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा. मिली जानकारी के अनुसार, इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में सीवरेज एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना है. एसटीपी के चालू होने से गंदे पानी का वैज्ञानिक तरीके से उपचार किया जाएगा, जिससे जल निकासी व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी.
वहीं, 34 एमएलडी एसटीपी से उपचारित पानी के सुरक्षित निष्तारण और उपयोग के लिए ट्रीटेड वाटर लाइन परियोजना का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 52.39 करोड़ रुपये है, जिसका शिलान्यास किया जा रहा है. ट्रीटेड वाटर लाइन के माध्यम से उपचारित जल का सुरक्षित परिवहन और उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे जल प्रबंधन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी. दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने से भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण मदद मिलने की उम्मीद है. साथ ही शहर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत जल प्रबंधन को भी नई मजबूती मिलेगी. वही भिवाड़ी में सरकार की परियोजना को भिवाड़ी के लोगों ने बनाया कि भिवाड़ी में जलभराव लंबे समय से शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बना हुआ है.
हर बारिश के दौरान आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं, जलभराव के कारण गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में 34 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के शुरू होने से शहर की सीवरेज व्यवस्था मजबूत होगी और जल निकासी में सुधार आने की उम्मीद है. इससे जलभराव की समस्या कम होगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. वहीं भिवाड़ी जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सागर अरोड़ा ने बताया कि भिवाड़ी में STP का जो प्लांट शुरू हो रहा है इससे भिवाड़ी के लोगों को काफी राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि भिवाड़ी में होने वाले जल भराव से लोगों में त्वचा रोग बढ़ रहे थे जिसके कारण लोग परेशान थे ऐसे में जल भराव की समस्या खत्म होने से लोगों को भी सहायता मिलेगी.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Rajasthan
First Published :
August 05, 2026, 07:42 IST



