Entertainment

Unlucky सुपरस्टार जिसपर लगा ‘पनौती’ का ठप्पा, जबरदस्त की वापसी, अब जीत की हैट्रिक को तैयार

Last Updated:August 05, 2026, 14:32 IST

क्या लगातार फ्लॉप होने के बाद किसी स्टार की किस्मत बदल सकती है? कभी इस एक्टर को इंडस्ट्री में ‘पनौती’ और ‘अनलकी’ कहकर ताने दिए जाते थे. हर असफल प्रोजेक्ट का ठीकरा उसके सिर फोड़ा गया, लेकिन उसने हार नहीं मानी. वक्त बदला, किस्मत बदली और आज वही स्टार लगातार दो बड़ी जीत अपने नाम कर चुका है. अब उसकी नजर तीसरी ट्रॉफी पर है. आखिर कैसे बदली इस सुपरस्टार की कहानी? चलिए बताते हैं…

नई दिल्ली. बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और संजय दत्त जैसे सितारे भी ऐसे दौर से गुजरे हैं, जब लगातार फ्लॉप फिल्मों ने उनके करियर पर सवाल खड़े कर दिए थे. लेकिन इन सितारों ने दमदार वापसी कर यह साबित किया कि असफलता हमेशा के लिए नहीं होती. ठीक ऐसी ही कहानी छोटे पर्दे के एक बड़े स्टार की भी है. कभी उन्हें लगातार फ्लॉप शोज के बाद ‘पनौती’ और ‘अनलकी’ तक कहा गया. लोगों ने मान लिया था कि उनका करियर खत्म हो चुका है, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. आज वही एक्टर दो बड़े रियलिटी शो जीतने के बाद तीसरी जीत की तैयारी में हैं. आखिर कौन है यह स्टार, जिसने तानों को अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया? क्या आप समझे.

टीवी एक्टर गौरव खन्ना आज छोटे पर्दे के सबसे चर्चित सितारों में गिने जाते हैं. ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले गौरव ने हाल ही में ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ और ‘बिग बॉस 19’ का खिताब अपने नाम किया. अब वह रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ रहे हैं. लेकिन सफलता के इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा. न

हाल ही में शो के एक प्रोमो में उन्होंने अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया. प्रोमो में गौरव ने बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब उनके लगातार कुछ शोज सफल नहीं हुए. इसके बाद इंडस्ट्री में उन्हें ‘पनौती’ और ‘अनलकी’ जैसे टैग दिए जाने लगे. फोटो साभार-@gauravkhannaofficial/Instagram

Add as Preferred Source on Google

उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार के लिए ऐसे शब्द बेहद तकलीफ देने वाले होते हैं, क्योंकि इससे न सिर्फ करियर बल्कि आत्मविश्वास भी प्रभावित होता है. गौरव ने कहा कि जब कोई शो हिट होता था तो उसकी सफलता का श्रेय पूरी टीम को मिलता था, लेकिन अगर कोई प्रोजेक्ट फ्लॉप हो जाता तो सारा दोष उन पर मढ़ दिया जाता. फोटो साभार-@gauravkhannaofficial/Instagram

गौरव ने कहा, ‘जब भी कोई शो सफल होता, उसका क्रेडिट सबको मिलता था, लेकिन अगर शो नहीं चला तो लोग कहते थे कि गौरव अनलकी है, वह पनौती है.’ गौरव ने यह भी स्वीकार किया कि उन दिनों का डर आज भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. फोटो साभार-@gauravkhannaofficial/Instagram

उन्होंने बताया कि आज भी किसी नए प्रोजेक्ट या ऑडिशन के दौरान उनके मन में यह डर रहता है कि अगर काम सफल नहीं हुआ तो कहीं फिर वही पुराना टैग वापस न आ जाए. गौरव की यह भावुक बात सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है. फोटो साभार-@gauravkhannaofficial/Instagram

फैंस ने उनके संघर्ष और ईमानदारी की जमकर तारीफ की. कई लोगों ने लिखा कि उनका सफर उन कलाकारों के लिए प्रेरणा है, जो शुरुआती असफलताओं से निराश हो जाते हैं. एक यूजर ने लिखा -‘आप पनौती नहीं, आप सच्ची प्रेरणा हैं.’ दूसरे ने कहा- ‘आज आप जहां जाते हैं, टीआरपी अपने साथ ले जाते हैं.’ फोटो साभार-@gauravkhannaofficial/Instagram

आपको बता दें कि गौरव खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत ‘भाभी’, ‘कुमकुम’, ‘लव ने मिला दी जोड़ी’ और ‘सीआईडी’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज से की थी. इसके बाद वह ‘जीवन साथी’, ‘ये प्यार ना होगा कम’ और ‘तेरे बिन’ में भी नजर आए. हालांकि, उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ ‘अनुपमा’ साबित हुआ, जिसमें अनुज कपाड़िया के किरदार ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया. फोटो साभार-@gauravkhannaofficial/Instagram

हालांकि, उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ से आया, जिसने उन्हें टीवी का टॉप स्टार बना दिया. इसके बाद उन्होंने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ और फिर ‘बिग बॉस 19’ का खिताब जीता. अब ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में खतरनाक स्टंट्स के बीच वे अपने डर का सामना कर अपने जज्बे की नई परीक्षा दे रहे हैं. फोटो साभार-@gauravkhannaofficial/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 05, 2026, 14:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj