वर्दी पहनते समय हादसा, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, भीलवाड़ा SHO लोकपाल सिंह की इलाज के दौरान मौत

Last Updated:August 05, 2026, 17:44 IST
Udaipur Hindi News: भीलवाड़ा जिले के सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह का उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. मंगलवार शाम वह नाकाबंदी ड्यूटी के लिए वर्दी पहनकर तैयार हो रहे थे, तभी उनकी सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई. गोली उनकी कनपटी में लगकर सिर के आर-पार निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मात्र 95 मिनट में उदयपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया. हालांकि, उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. इस घटना से राजस्थान पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.
ख़बरें फटाफट
भीलवाड़ा SHO लोकपाल सिंह को सर्विस रिवॉल्वर से लगी गोली
उदयपुर: उदयपुर वर्दी पहनते समय सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलने से घायल हुए थाना अधिकारी लोकपाल सिंह का उदयपुर में इलाज के दौरान निधन हो गई. भीलवाड़ा के सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह का बुधवार को उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया. मंगलवार शाम भीलवाड़ा स्थित उनके आवास पर नाकाबंदी ड्यूटी के लिए तैयार होते समय अचानक उनकी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चल गई थी, जो कनपटी में लगकर सिर के आर-पार निकल गई. गंभीर हालत में उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर महज 95 मिनट में उदयपुर लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.
निधन के बाद पार्थिव देह को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल की मोर्चरी लाया गया, जहां चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव देह को एंबुलेंस के जरिए भीलवाड़ा रवाना किया जा रहा है. वहां पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7 बजे सीआई लोकपाल सिंह की थाना क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी ड्यूटी लगी थी. उन्होंने अपने सब-इंस्पेक्टर को फोन कर वाहन तैयार रखने के लिए कहा था.
वर्दी पहनते समय सर्विस वेपन संभालते हुए अचानक फायरइसी दौरान वर्दी पहनते समय सर्विस वेपन संभालते हुए अचानक फायर हो गया. गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी मौके पर पहुंचीं और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पहले उन्हें भीलवाड़ा के अस्पतालों में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण एसपी सागर राणा के निर्देश पर भीलवाड़ा से उदयपुर तक 157 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया. पूरे मार्ग पर पुलिस ने ट्रैफिक खाली करवाकर एंबुलेंस को सुरक्षित निकाला और रास्ते में पड़ने वाले थाना क्षेत्रों की पुलिस ने एस्कॉर्ट किया. उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में सुपर स्पेशलिस्ट टीम ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन बुधवार सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.
उदयपुर सहित पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहरलोकपाल सिंह अजमेर जिले के विजयनगर क्षेत्र के नादसी गांव के निवासी थे. हाल ही में करीब दो महीने पहले उनका दूसरा विवाह हुआ था. उनके निधन से भीलवाड़ा और उदयपुर सहित पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है. घटना की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच जारी है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
August 05, 2026, 17:44 IST



