Health

Monsoon Tips : बारिश के मौसम में AC की हवा स्किन की दुशमन, थोड़ी सी चूक बढ़ा देगी खुजली, जानिए बचाव

Last Updated:August 05, 2026, 16:15 IST

Monsoon Health Tips : क्या आप भी बारिश के मौसम में एसी चलाकर रखते हैं. यह आदत आपकी त्वचा के लिए घातक हो सकती है. बाहर की नमी और अंदर की ठंडी-सूखी हवा का लगातार असर त्वचा का प्राकृतिक संतुलन बिगाड़ देता है. गाजियाबाद की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या द्विवेदी लोकल 18 से बताती हैं कि लंबे समय तक एसी में रहने से त्वचा की नमी धीरे-धीरे कम होने लगती है. जो लोग ऑफिस में कई घंटे एसी में काम करते हैं या घर पर लगातार एसी चलाकर बैठते हैं, उन्हें इस मौसम में सावधान रहने की जरूरत है. डॉ. दिव्या के मुताबिक, एसी का तापमान भी बहुत कम नहीं रखना चाहिए. दिन में कम से कम दो बार अच्छे साबुन से स्नान करें. चेहरे को भी दिन में दो-तीन बार साफ पानी से धोते रहें.

गाजियाबाद. बारिश का मौसम आते ही गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग घंटों एसी में रहते हैं. घर हो, ऑफिस हो या कार हर जगह ठंडी हवा सुकून देती है, लेकिन अगर आप लंबे समय तक एसी में रहते हैं तो यह आदत आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. बाहर की नमी और अंदर की ठंडी-सूखी हवा का लगातार असर त्वचा का प्राकृतिक संतुलन बिगाड़ देता है. इससे त्वचा रूखी होने लगती है. खुजली और जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. गाजियाबाद की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या द्विवेदी लोकल 18 से बताती हैं कि लंबे समय तक एसी में रहने से त्वचा की नमी धीरे-धीरे कम होने लगती है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो त्वचा ड्राई हो जाती है और उसमें खुजली शुरू हो सकती है. कई लोग इसे खुजलाने लगते हैं, जिससे त्वचा पर संक्रमण या त्वचा संबंधी दूसरी समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ जाता है.

हर 4 घंटे में हल्का मॉइस्चराइजर

डॉ. दिव्या का कहना है कि जो लोग ऑफिस में कई घंटे एसी में काम करते हैं या घर पर लगातार एसी चलाकर बैठते हैं, उन्हें सबसे पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. सिर्फ त्वचा ही नहीं, शरीर के अंदर भी पानी की कमी होने लगती है इसलिए दिनभर में पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है. हर चार घंटे में हल्का मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए ताकि त्वचा की नमी बनी रहे. होंठों पर भी लिप बाम या मॉइस्चराइजर लगाना फायदेमंद रहता है. डॉ. दिव्या के मुताबिक, एसी का तापमान भी बहुत कम नहीं रखना चाहिए. कई लोग 16 या 18 डिग्री पर एसी चलाते हैं जिससे त्वचा पर सीधा असर पड़ता है. बेहतर होगा कि एसी का तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखा जाए. एसी की हवा सीधे चेहरे पर नहीं लगनी चाहिए. विंडो एसी या कार एसी की तेज हवा चेहरे को जल्दी ड्राई कर सकती है. संभव हो तो एसी के ब्लेड इस तरह सेट करें कि हवा सीधे चेहरे पर न आए.

जमा हो सकते हैं बैक्टीरिया 

डॉ. दिव्या बताती हैं कि बरसात के मौसम में त्वचा की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. उमस और पसीने की वजह से त्वचा पर गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं. अगर ज्यादा पसीना आता है तो दिन में कम से कम दो बार अच्छे साबुन से स्नान करें. चेहरे को भी दिन में दो-तीन बार साफ पानी से धोते रहें. मौसमी फल और हरी सब्जियों का सेवन करें क्योंकि इनमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर आप बारिश के मौसम में एसी का आनंद भी ले सकते हैं और अपनी त्वचा को ड्राईनेस, खुजली और दूसरी समस्याओं से भी बचा सकते हैं.

About the AuthorPriyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ेंLocation :

Ghaziabad,Uttar Pradesh

First Published :

August 05, 2026, 16:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj