Business

बेटियों का वॉलेट: 7.4% ब्याज वाली पोस्ट ऑफिस स्कीम में सिर्फ एक बार जमा करें पैसे, हर महीने मिलेंगे 6000 रुपये

Betiyon Ka Wallet: बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने के लिए पोस्ट ऑफिस कई छोटी बचत योजनाएं चलाता है. इन योजनाओं में निवेश सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इन पर सरकार की गारंटी होती है. अगर आप अपनी बेटी के लिए ऐसा निवेश चाहते हैं, जिसमें पैसा भी सुरक्षित रहे और हर महीने तय रकम भी मिलती रहे, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (POMIS) एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

फिलहाल इस योजना पर 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है. इसकी खास बात यह है कि इसमें एक बार निवेश करने के बाद हर महीने ब्याज के रूप में नियमित आय मिलती है. खास बात ये है कि पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में कम से कम 1,000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है और सिर्फ 5 साल बाद ही आपको हर महीने मोटी रकम मिलेगी.

कैसे कर सकते हैं निवेश?

इस योजना में सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये और संयुक्त (Joint) खाते में अधिकतम 15 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं. एक व्यक्ति एक से अधिक खाते भी खोल सकता है, लेकिन कुल निवेश तय लीमिट से अधिक नहीं होना चाहिए. अगर कोई निवेशक 5 लाख रुपये जमा करता है, तो 7.4% सालाना ब्याज के अनुसार उसे सालभर में लगभग 37,000 रुपये ब्याज मिलेगा. इसे 12 महीनों में बांटने पर हर महीने लगभग 3,083 रुपये खाते में आएंगे.

कौन खोल सकता है खाता?

यह खाता केवल भारत का निवासी नागरिक ही खोल सकता है.

इस योजना के तहत-

एक वयस्क व्यक्ति सिंगल अकाउंट खोल सकता है.
तीन वयस्कों तक जॉइंट अकाउंट खोला जा सकता है.
माता-पिता या कानूनी अभिभावक नाबालिग बच्चे के नाम पर खाता खोल सकते हैं.
मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की ओर से भी अधिकृत अभिभावक खाता खोल सकता है.
10 साल या उससे अधिक उम्र का नाबालिग भी अपने नाम से यह खाता संचालित कर सकता है.

कब निकाल सकते हैं पैसा?

इस योजना में 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर खाता समय से पहले भी बंद किया जा सकता है.

हालांकि, इसके कुछ नियम हैं-

खाता खुलने के एक साल से पहले पैसा नहीं निकाला जा सकता.
एक साल बाद और तीन साल के भीतर खाता बंद करने पर जमा राशि का 2% काट लिया जाएगा.
तीन साल बाद लेकिन पांच साल से पहले खाता बंद करने पर 1% की कटौती होगी.

योजना के तहत मिलने वाला ब्याज हर महीने पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट या ECS के जरिए बैंक खाते में भेजा जा सकता है. अगर किसी महीने ब्याज नहीं निकाला जाता है, तो उस पर कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलता.

कैलकुलेशन से समझें- 

उदाहरण के लिए,  अगर आप पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) में 10 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो मौजूदा 7.4% सालाना ब्याज के हिसाब से आपको सालभर में करीब 74,000 रुपये ब्याज मिलेगा. यानी हर महीने लगभग 6,167 रुपये आपके खाते में आएंगे.  इस योजना की अवधि 5 साल है. मैच्योरिटी पर आपको आपका 10 लाख रुपये का पूरा मूलधन वापस मिल जाएगा, जबकि हर महीने मिलने वाली ब्याज की राशि का इस्तेमाल आप नियमित खर्चों या अन्य जरूरतों के लिए कर सकते हैं.

वहीं, अगर कोई व्यक्ति 5 लाख रुपये जमा करता है, तो उसे मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से करीब 3,083 रुपये प्रति माह मिल सकते हैं. पांच साल की अवधि पूरी होने पर जमा किया गया मूलधन भी वापस मिल जाता है.

बेटियों के भविष्य के लिए क्यों है खास?

अगर माता-पिता अपनी बेटी के नाम पर नियमित आय का इंतजाम करना चाहते हैं, तो यह योजना मददगार साबित हो सकती है. हर महीने मिलने वाली रकम का यूज बेटी की पढ़ाई, कोचिंग, किताबों या अन्य जरूरी खर्चों के लिए किया जा सकता है. साथ ही, पांच साल बाद पूरी जमा राशि वापस मिल जाती है, जिसे आगे की पढ़ाई या किसी बड़े लक्ष्य के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. जो परिवार रिस्क से बचते हुए सुरक्षित निवेश और निश्चित मासिक आय चाहते हैं, उनके लिए पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj