Entertainment

‘मेरे जोक्स पर सालों से यही हंस रही हैं’, अजय देवगन ने काजोल के जन्मदिन पर शेयर किया सबसे क्यूट वीडियो

Last Updated:August 05, 2026, 17:30 IST

काजोल ने मनाया जन्मदिन. अजय देवगन और तनिषा मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर दी बधाई. काजोल ने 1992 में ‘बेखुदी’ से करियर शुरू किया, ‘बाजीगर’ से पहचान मिली. उन्हें पद्मश्री और 6 फिल्मफेयर पुरस्कार मिले हैं.'मेरे जोक्स पर सालों से यही हंस रही हैं', अजय ने काजोल को ऐसे किया विशZoom

एक्ट्रेस काजोल देवगन बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों अजय देवगन और बहन तनिषा मुखर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी. अभिनेता अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर काजोल के साथ वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में काजोल के हंसी वाले मूमेंट शामिल हैं. अभिनेता ने इस वीडियो के जरिए काजोल के लिए लिखा, “पता चला कि मेरे सबसे अच्छे जोक्स को इतने सालों से वही ऑडियंस मिली है. हैप्पी बर्थडे, काजोल.”

अभिनेत्री काजोल की छोटी बहन तनिषा मुखर्जी ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर काजोल के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों फनी मूमेंट्स शेयर करती दिख रही हैं. तनिषा ने अपनी बहन के लिए लिखा, “मेरी प्यारी कैडी (काजोल), तुम जिंदगी भर हंसती रहो. जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं मेरी प्यारी बहन. ढेर सारा प्यार.”

काजोल को विरासत में मिली एक्टिंगकाजोल की बात करें, तो कला उन्हें विरासत में मिली थी. दरअसल, अभिनेत्री की मां तनुजा बीते जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री थीं और पिता शोमू मुखर्जी एक जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक थे.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj