Rajasthan

सिरोही में क्लब सचिव पर पत्रकार को फोन पर धमकी देने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Last Updated:August 05, 2026, 17:28 IST

Sirohi News : सिरोही के स्वरूप क्लब पर सवाल उठने के बाद नया विवाद छिड़ गया है. इस मामले के बाद आरोप है कि पत्रकार को धमकी मिलने लगी. इस मामले को जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने संज्ञान में लिया है और आगे जांच के आदेश दिए हैं. घटना के बाद पत्रकार ने संबंधित पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है.

ख़बरें फटाफट

क्लब सचिव पर पत्रकार को फोन पर धमकी देने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांचZoomसिरोही के स्वरूप क्लब को लेकर उठे सवालों के बाद नया विवाद. पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत, जिला प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

सिरोही. सिरोही के ऐतिहासिक स्वरूप क्लब को लेकर प्रसारित एक खबर के बाद विवाद और गहरा गया है. पहले क्लब की गतिविधियों को लेकर सवाल उठे और अब मामला पत्रकार को कथित तौर पर फोन पर धमकी दिए जाने तक पहुंच गया है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है. जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

जानकारी के अनुसार हाल ही में प्रसारित एक खबर में स्वरूप क्लब की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए थे. खबर में कहा गया था कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के उद्देश्य से स्थापित क्लब की पहचान बदलती नजर आ रही है. खबर में यह भी उल्लेख किया गया कि शहर में चर्चा है कि शाम के समय क्लब में शराब पार्टियां और जुए जैसी गतिविधियां होने की बातें सामने आ रही हैं. साथ ही कुछ नागरिकों की ओर से क्लब का संचालन उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप किए जाने की मांग भी उठाई गई थी.

पत्रकार को फोन पर धमकी देने का आरोपइसी खबर के बाद नया विवाद सामने आया. आरोप है कि क्लब के सचिव नटवर सिंह ने पत्रकार शरद टाक को फोन कर आपत्ति जताई और बातचीत के दौरान कथित तौर पर धमकी दी. शिकायत के अनुसार बातचीत में पत्रकारिता रद्द करवाने, मानहानि का मुकदमा करने और “सिरोही से निकाल देंगे” तथा “ठोक-ठुकाकर भेज देंगे” जैसे कथित शब्दों का इस्तेमाल किया गया. यह भी आरोप है कि बातचीत के दौरान सचिव ने पूछा कि बिना अनुमति क्लब में प्रवेश कैसे किया गया और वीडियो कैसे बनाया गया. दूसरी ओर बताया गया कि पत्रकार बातचीत के दौरान अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखते रहे.

पुलिस तक पहुंचा मामलाघटना के बाद पत्रकार ने संबंधित पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है. मामले के सामने आने के बाद यह विवाद केवल क्लब की गतिविधियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्र रूप से काम करने के अधिकार को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है.

जिला कलेक्टर ने दिए जांच के आदेशमामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने पत्रकार को कथित धमकी देने के आरोप और क्लब में चल रही गतिविधियों, दोनों बिंदुओं की जांच के आदेश दिए हैं. अब संबंधित अधिकारियों की ओर से पूरे मामले की जांच की जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी.

जांच के बाद साफ होगी तस्वीरफिलहाल इस मामले में अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है. एक तरफ पुलिस शिकायत पर प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने भी जांच के आदेश देकर पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है. अब सबकी नजर जांच के नतीजों पर टिकी है. जांच पूरी होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि पत्रकार की शिकायत में लगाए गए आरोपों के संबंध में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्लब की गतिविधियों को लेकर उठे सवालों पर प्रशासन क्या निर्णय लेता है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Sirohi,Sirohi,Rajasthan

First Published :

August 05, 2026, 17:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj