Rajasthan

5000 से ज्यादा शिक्षक पहुंचे जयपुर, बोले- वरिष्ठता नहीं चाहिए, बस तबादले कर दो

Last Updated:August 05, 2026, 17:54 IST

Rajasthan Tritiya Sikshak Tabadla Protest : राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने तबादलों के लिए जयपुर में प्रदर्शन किया. उन्होंने वरिष्ठता छोड़कर जल्द ट्रांसफर की मांग की. जानकारी के मुताबित पिछले 8 साल से तबादले बंद हैं. इसी के सिलसिले में शिक्षकों ने वरिष्ठता का त्याग करते हुए ट्रांसफर की मांग की है,

ख़बरें फटाफट

5000 से ज्यादा शिक्षक पहुंचे जयपुर, बोले- वरिष्ठता नहीं चाहिए, बस तबादले कर दोZoomशहीद स्मारक पर जुटे प्रदेशभर के तृतीय श्रेणी शिक्षक. 8 साल से तबादले नहीं होने का मुद्दा गरमाया, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी उठी मांग

जयपुर. राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों का मुद्दा एक बार फिर सड़क पर आ गया है. मंगलवार को प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक जयपुर पहुंचे और शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने साफ कहा कि उन्हें वरिष्ठता का लाभ नहीं चाहिए, बल्कि जल्द से जल्द तबादले किए जाएं.

प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों के हाथों में शपथ-पत्र और बैनर दिखाई दिए. कई शिक्षकों ने एफिडेविट के जरिए लिखकर दिया कि उन्हें वरिष्ठता नहीं चाहिए, सिर्फ स्थानांतरण चाहिए. प्रदर्शन के दौरान यह मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.

5 हजार से ज्यादा शिक्षक पहुंचे जयपुर
संघर्ष समिति के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 5 हजार से ज्यादा तृतीय श्रेणी शिक्षक जयपुर पहुंचे. सभी ने शहीद स्मारक पर एकत्र होकर सरकार से तबादला प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई. शिक्षकों का कहना है कि पिछले करीब 8 वर्षों से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले बंद पड़े हैं. इसका असर हजारों परिवारों पर पड़ रहा है. कई शिक्षक वर्षों से अपने गृह जिले से दूर सेवाएं दे रहे हैं और लगातार तबादले का इंतजार कर रहे हैं.

एफिडेविट देकर छोड़ी वरिष्ठताधरना स्थल पर बड़ी संख्या में शिक्षकों ने शपथ-पत्र जमा कराए. इन एफिडेविट में लिखा गया कि यदि वरिष्ठता तबादलों में बाधा बन रही है तो वे वरिष्ठता छोड़ने के लिए भी तैयार हैं. प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना था कि उनका उद्देश्य केवल अपने परिवार के करीब जाकर काम करना है. इसलिए सरकार जल्द से जल्द तबादला नीति लागू करे.

अधिकारियों से नहीं हो सकी बातचीतधरने के दौरान शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मुलाकात करना चाहता था, लेकिन जानकारी के अनुसार उनकी अधिकारियों से वार्ता नहीं हो सकी. इससे प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों में नाराजगी और बढ़ गई. तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

मंच से उठी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांगधरना स्थल पर मंच से कई वक्ताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई. इस दौरान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई. संघर्ष समिति के संयोजक सुनील महला ने कहा कि लंबे समय से शिक्षक तबादलों की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है. उनका कहना है कि यदि जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा.

अब सरकार के फैसले पर नजरफिलहाल शहीद स्मारक पर हुआ यह प्रदर्शन तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों के मुद्दे को फिर चर्चा के केंद्र में ले आया है. हजारों शिक्षकों की मौजूदगी और वरिष्ठता छोड़ने तक की घोषणा ने इस आंदोलन को नया स्वर दिया है. अब देखना होगा कि सरकार और शिक्षा विभाग इस मांग पर क्या फैसला लेते हैं. फिलहाल शिक्षकों का कहना है कि उनकी प्राथमिक मांग सिर्फ एक है. वर्षों से रुकी तबादला प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि वे अपने परिवार के साथ रहकर बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभा सकें.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 05, 2026, 17:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj