‘बच के रहना, बाद में अफसोस करोगी’, कौन है तानाशाह किम जोंग उन की खूंखार बहन जिसने जापानी पीएम को धमकाया?

Last Updated:August 05, 2026, 18:47 IST
उत्तर कोरिया ने जापान को उसकी बढ़ती सैन्य ताकतों को लेकर चेतावनी दी है. दक्षिण कोरिया बताया है कि जापान के अमेरिकी टोमहॉक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किए जाने के बाद गंभीर कदम उठाने पर विचार कर रहा है. उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने आरोप लगाया कि जापान, अमेरिका के समर्थन से एक वॉर स्टेट में बदल रहा है. जापान अपनी शांतिवादी नीतियों को छोड़ रहा है.
जापान के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद सनाए ताकाइची ने जापान के सैन्य नीति को लेकर बड़े बदलाव किये हैं. इसके बाद से चीन और उत्तर कोरिया ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी है. ऐसा में ही किम जोंग उन की बहन का भी बयान सामने आया है.
उत्तर कोरिया ने जापान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने का सिलसिला जारी रखा, तो उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा. यह बयान उस समय आया है, जब जापान ने पहली बार अमेरिका से खरीदी गई लंबी दूरी की टॉमहॉक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है.(रॉयटर्स)
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने आरोप लगाया कि जापान, अमेरिका के समर्थन से धीरे-धीरे एक युद्ध करने वाला देश बनता जा रहा है. उन्होंने कहा कि जापान अब अपने शांतिवादी संविधान की भावना से दूर होता दिख रहा है. (रॉयटर्स)
Add as Preferred Source on Google
पिछले साल प्रधानमंत्री बनने के बाद सनाए ताकाइची की सरकार ने रक्षा बजट बढ़ाया है. हथियारों के निर्यात से जुड़े नियमों में ढील दी है और अमेरिका सहित अपने सहयोगी देशों के साथ सुरक्षा संबंध मजबूत किए हैं. इसके अलावा, जापान ने अपने बाहरी द्वीपों पर मिसाइल लॉन्चर भी तैनात किए हैं. (रॉयटर्स)
जापान की सरकार संविधान के अनुच्छेद 9 में बदलाव पर भी विचार कर रही है. दूसरे विश्व युद्ध के बाद बनाए गए इस प्रावधान के तहत जापान ने युद्ध से दूरी बनाए रखने और सैन्य शक्ति का सीमित इस्तेमाल करने की नीति अपनाई थी. (रॉयटर्स)
उत्तर कोरिया का कहना है कि टॉमहॉक मिसाइल का परीक्षण उसके लिए सीधा सुरक्षा खतरा है, क्योंकि इस मिसाइल की मारक क्षमता उत्तर कोरिया तक पहुंच सकती है. किम यो जोंग ने आरोप लगाया कि जापान अब पहले हमला करने की ताकत बढ़ाने की दिशा में बढ़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि उत्तर कोरिया ऐसे कदम उठाएगा, जिससे जापान को अपनी सुरक्षा पहले से ज्यादा खतरे में महसूस हो. (रॉयटर्स)
जानकारों का मानना है कि उत्तर कोरिया जापान के सैन्य आधुनिकीकरण को अपने हथियार कार्यक्रम को सही ठहराने के लिए एक बड़े खतरे के रूप में पेश कर रहा है. उनका कहना है कि आने वाले दिनों में प्योंगयांग मिसाइल परीक्षण या अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन भी कर सकता है. (रॉयटर्स)
जापान ने हाल ही में अपनी नई रक्षा रणनीति के तहत युद्धपोत से टॉमहॉक मिसाइल का परीक्षण किया था. इसके अलावा, उसने 2028 तक अमेरिका से कुल 400 टॉमहॉक मिसाइलें खरीदने का समझौता भी किया है. (रॉयटर्स)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 05, 2026, 18:35 IST



