Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों को व्यापार में होगा फायदा, जीवनसाथी से बढ़ेगा प्यार, जानें आज का उपाय

Last Updated:August 04, 2026, 06:21 IST
Aaj ka Tula Rashifal 4 August 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन साझेदारी, व्यापार और रिश्तों के लिहाज से शुभ रहने वाला है. चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश कर आपके सप्तम भाव को सक्रिय करेंगे, जिससे व्यापारिक साझेदारी, नई डील और महत्वपूर्ण मीटिंग में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के अनुसार आज हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक और लाल पुष्प अर्पित करना शुभ रहेगा.
ख़बरें फटाफट
Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 4 अगस्त यानी आज का दिन साझेदारी और नए अवसरों के लिहाज से बेहद शुभ रहने वाला है. आज चंद्रमा मीन राशि से निकलकर आपके सप्तम भाव यानी मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं. ज्योतिष में सप्तम भाव विवाह, जीवनसाथी, साझेदारी और व्यापारिक संबंधों का होता है ऐसे में आज का दिन आपके लिए सहयोग, समझदारी और संतुलन के साथ आगे बढ़ने का है.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज पार्टनरशिप में किए जा रहे कार्यों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. यदि आप किसी के साथ मिलकर व्यापार कर रहे हैं तो दोनों के बीच बेहतर तालमेल रहेगा और रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी. व्यापारियों के लिए नए क्लाइंट्स से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है.
नई डील फाइनल हो सकती है
किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या बातचीत से आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है. मार्केटिंग, सेल्स, कंसल्टेंसी, एजेंसी, सेवा क्षेत्र और सार्वजनिक संपर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को भी सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा जिससे कार्य समय पर पूरे होंगे.
दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ तालमेल पहले से बेहतर होगा और आपसी विश्वास मजबूत होगा. यदि पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे तो उन्हें बातचीत के माध्यम से सुलझाने का अच्छा अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी और एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.
तुला राशि वालों करें ये उपाय
आज मंगलवार का शुभ दिन है जो भगवान हनुमान को समर्पित होता है. इसलिए तुला राशि के जातक आज हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और लाल पुष्प अर्पित करें. यह उपाय करने से धन और कार्य में आपात सफलता मिलेगी. साथ ही बिगड़े काम भी बनने के चांसेस बढ़ जाएंगे.About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ें न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
August 04, 2026, 06:21 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



