World

82 साल की उम्र में साइकिल से नापे 5200 किलोमीटर, चैरिटी के लिए करोड़ों जुटाए मगर अगले ही दिन छूट गए प्राण

Last Updated:August 05, 2026, 17:20 IST

ऑस्ट्रेलिया के 82 साल के बॉब मोंटगोमरी ने 5200 किलोमीटर की लंबी साइकिल यात्रा पूरी करने के ठीक एक दिन बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया. अपनी इस आखिरी यात्रा में बॉब ने मोटर न्यूरोन डिजीज न्यू साउथ वेल्स के लिए लगभग 1.05 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर जुटाए.82 साल की उम्र में साइकिल से नापे 5200 किलोमीटर, लेकिन अगले ही दिन हुई मौतZoomBob Montgomery Photograph: Broome2Bowral/Instagram

ऑस्ट्रेलिया के 82 साल के बॉब मोंटगोमेरी ने वह कर दिखाया, जिसे करने की हिम्मत बड़े-बड़े ट्रेवलर भी नहीं जुटा पाते. उन्होंने करीब 5200 किलोमीटर लंबी चैरिटी साइकिल यात्रा पूरी की, लेकिन बड़ा मुकाम के सिर्फ एक दिन बाद उनका निधन हो गया.

बॉब ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के ब्रूम शहर से अपने शहर बोवरल तक छह हफ्तों में यह सफर तय किया. इस यात्रा में उनके साथ उनके 18 साल के पोते टॉम मैलकम भी थे. घर लौटने पर परिवार, दोस्तों और आसपास के लोगों ने उनका गर्मजोशी से वेलकम किया.

यात्रा से एक लाख अमेरिका डॉलर इकठ्ठा किये

इस यात्रा के दौरान बॉब ने 1.04 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से ज्यादा की राशि मोटर न्यूरोन डिजीज से पीड़ित लोगों की मदद के लिए जुटाई. भारतीय करेंसी में रकम करीब 65 लाख करोड़ रुपये बनती है. पिछले 12 सालों में उन्होंने इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने और फंड जुटाने के लिए ऐसी छह चैरिटी साइकिल यात्राएं कीं. उनके एक रिश्तेदार की इसी बीमारी से मौत हुई थी, जिसके बाद उन्होंने इस मिशन को अपना जीवन बना लिया.

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, बॉब अब तक इस नेक काम के लिए कुल करीब 3 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर जुटा चुके थे. मोटर न्यूरोन डिजीज न्यू साउथ वेल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लियाम ओ’मियारा ने बताया कि सोमवार को एक कार्यक्रम से घर लौटते समय बॉब की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्होंने कहा कि बॉब ने सालों तक इस बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए धन जुटाने और जागरूकता फैलाने का काम किया. उनकी कोशिशों से कई जरूरतमंद लोगों को इलाज, जरूरी उपकरण और सहायता मिल सकी.

वन लास्ट राइड रखा था नाम

बॉब ने अपनी इस यात्रा का नाम वन लास्ट राइड रखा था. अब उनके निधन के बाद यह नाम लोगों को और भी भावुक कर रहा है. परिवार ने बताया कि उनकी मौत अचानक हुई, लेकिन वह पूरी तरह शांतिपूर्ण था.

यात्रा पूरी करने के कुछ घंटे पहले तक भी बॉब लोगों को अपने मिशन के बारे में बता रहे थे. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि लोगों ने उन्हें इतना प्यार और समर्थन दिया. उन्होंने स्वागत समारोह को अपनी जिंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक बताया था. बॉब की पत्नी जेन मोंटगोमेरी ने कहा कि पिछले 48 घंटों में उन्हें वह सम्मान मिला, जिसके वे पूरी तरह हकदार थे.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…

और पढ़ेंFirst Published :

August 05, 2026, 17:19 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj