Rajasthan

Aaj 6 August Makar Rashifal: मकर राशि वालों पर भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, व्यापार में होगा लाभ, बस कर लें ये उपाय

Last Updated:August 06, 2026, 06:35 IST

Aaj ka Makar Rashifal 6 August 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उम्मीदों और अवसरो से भरा रहने वाला है. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगों और परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा. व्यपार और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी गुरूवार का दिन खास रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अनुकूल है. वहीं आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिए गए फैसले भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं. मकर राशि के जातक उपाय के तौर पर आज भगवान विष्णु को पीले पुष्प और चने की दाल अर्पित करें तथा ”ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 6 अगस्त यानी आज का दिन नई उम्मीदों और अवसरों से भरा रहने वाला है. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है और जिन योजनाओं पर आप लगातार मेहनत कर रहे थे, उनमें अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी, अनुभव और निर्णय लेने की क्षमता आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं और नई जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना है.

ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार, आज धैर्य, आत्मविश्वास और योजनाबद्ध तरीके से किया गया हर प्रयास भविष्य में सफलता का मजबूत आधार बनेगा. कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभदायक साबित हो सकते हैं. यदि किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति है, तो आज उसे दूर करने का अच्छा अवसर मिल सकता है.

मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखें

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. पुराने स्वास्थ्य संबंधी कष्टों में राहत मिलने के संकेत हैं और शरीर में नई ऊर्जा का संचार महसूस होगा. हालांकि खान-पान में लापरवाही न करें. समय पर भोजन, पर्याप्त पानी, नियमित योग और हल्का व्यायाम आपको पूरे दिन सक्रिय और स्वस्थ बनाए रखेगा. मानसिक तनाव से दूरी बनाकर रखें.

व्यापार और नौकरी में उन्नति के योग

व्यापार और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है और आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे.रुका हुआ धन मिलने की संभावना भी बन रही है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके कार्यों की सराहना होगी. नई जिम्मेदारी मिलने के भी योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी.

रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर का वातावरण आनंदमय बना रहेगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग हर कदम पर मिलेगा. प्रेम संबंधों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा. यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था तो उसे दूर करने का यह उचित समय है. मित्रों से भी सहयोग और शुभ समाचार मिलने की संभावना है.

मकर राशि के जातक करें ये उपाय

मकर राशि के जातक गुरुवार के दिन भगवान श्री विष्णु की श्रद्धापूर्वक पूजा करें. पीले पुष्प और चने की दाल अर्पित करें तथा ”ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. यदि संभव हो तो किसी जरूरतमंद को पीले रंग की वस्तु का दान करें. इससे भाग्य का साथ मिलेगा, आर्थिक उन्नति होगी और जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होगा.About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 06, 2026, 06:35 IST

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj