Rajasthan

Aaj ka Tula Rashifal | 6 August 2026 Tula Rashifal | आज का तुला राशिफल | 6 अगस्त हिंदी में तुला राशिफल |

Last Updated:August 06, 2026, 06:17 IST

Aaj ka Tula Rashifal 6 August 2026: तुला राशि वालों आज का दिन बेहतर रहने वाला है. आज नए कार्य की शुरूआत करना शुभ हो सकता है. व्यापार से जुड़े लाेगों को भी सफलता मिलने के याग हैं. धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और प्रेमी-प्रेमिका के बीच विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. वहीं मित्रों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा. रूका हुआ धन वापस मिल मिल सकता है. साथ ही नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस में बॉस का सहयोग मिल सकता है.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के 6 अगस्त यानी आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. आज आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का प्रभाव हर क्षेत्र में दिखाई देगा. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में आज गति आएगी. यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो आज समय आपके पक्ष में रहेगा. धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा. शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी और मानसिक रूप से भी आप खुद को पहले से अधिक प्रसन्न महसूस करेंगे. लेकिन बदलते मौसम को देखते हुए खान-पान में लापरवाही न करें. नियमित योग, प्राणायाम और सुबह की सैर आपको पूरे दिन सक्रिय बनाए रखेगी.

कार्य और व्यापार में मिलेंगे सुनहरे अवसर

व्यापार और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. आज  किसी नए प्रोजेक्ट या साझेदारी पर सकारात्मक बातचीत हो सकती है.आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन मिलने के भी संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आपकी कार्यकुशलता और मेहनत की सराहना होगी.

रिश्तों में बढ़ेगा विश्वास और अपनापन

पारिवारिक जीवन की बात करें तो जीवन सुखद रहेगा. घर के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. मित्रों से सहयोग और शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.

तुला राशि के जातक करें ये उपाय

आज गुरुवार का पावन दिन है जो भगवान श्री विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए तुला राशि के जातक आज पीले पुष्प अर्पित करें तथा ओम बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. यदि संभव हो तो किसी जरूरतमंद को पीली दाल, हल्दी या पीले वस्त्र का दान करें. यह उपाय भाग्य में वृद्धि, आर्थिक उन्नति और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा.About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

August 06, 2026, 06:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj