Rajasthan

बारिश के बाद हर तरफ पानी ही पानी, किसानों से लेकर स्कूली बच्चे तक हर कोई परेशान

Last Updated:August 06, 2026, 18:57 IST

Bharatpur Ground Report : भरतपुर में तेज बारिश से शहर और ग्रामीण इलाकों में जलभराव हो गया है. आलम यह है कि बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. किसान भी परेशान है. उसकी फसलें जमीन पर लोट गईं हैं. खटका और पुराबाई खेड़ा गांव में रास्ते बंद हो गई हैं. अब प्रशासन पर सवाल उठना शुरू हो गए कि आखिर बारिश से पहले उन्होंने क्या इंतजाम किया है.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर. भरतपुर में हुई तेज बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बना दिया, वहीं शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं. भरतपुर और आसपास के कई गांवों में पहली ही तेज बारिश के बाद जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है. इससे आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है और लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगातार हो रही बारिश के चलते हालात और बिगड़ते नजर आ रहे हैं.

ग्रामीण इलाकों में लोकल 18 की टीम ने जब ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया तो तस्वीर काफी चिंताजनक मिली. पहली ही तेज बारिश में कई गांवों के रास्ते पूरी तरह बंद हो गए. जगह-जगह सड़कों पर कई फीट तक पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई. खासकर खटका और पुराबाई खेड़ा गांव की स्थिति बेहद खराब देखने को मिली. यहां जाने वाले रास्ते पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें, खेतों में भी भरा पानीग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है. बच्चों का स्कूल जाना प्रभावित हो रहा है. कई जगहों पर पानी घरों के आसपास तक पहुंच गया है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है. दूसरी ओर खेतों में खड़ी फसलें भी पानी में डूबने लगी हैं. इससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका सता रही है और उनकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.

जल निकासी नहीं होने से बढ़ी चिंतालगातार जलभराव के कारण फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो नुकसान और ज्यादा बढ़ सकता है. उनका कहना है कि कई जगहों पर पानी लंबे समय तक भरा रहने से हालात और गंभीर हो सकते हैं.

शहर की कई कॉलोनियां भी हुईं जलमग्न
भरतपुर शहर भी इस समस्या से अछूता नहीं रहा. पहली ही बारिश में शहर की कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं. कई इलाकों में पिछली बारिश का पानी पहले से भरा हुआ था और उसकी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी. ऐसे में दोबारा हुई बारिश ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दीं. सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रशासन पर उठ रहे सवालप्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखने की बात कही जा रही है, लेकिन जमीनी स्थिति कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या अब भी बनी हुई है. पहली ही तेज बारिश ने भरतपुर और आसपास के इलाकों की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है. यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan

First Published :

August 06, 2026, 18:57 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj