Health

Health Tips: बच्चे बारिश में भीगकर आएं तो तुरंत करें ये काम, डॉक्टर बोले- छोटी लापरवाही बन सकती है बीमारी की वजह

Rainy Season Child Health Tips: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है. इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को होती है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बड़ों के मुकाबले कम होती है. बारिश में भीगना, गंदा पानी, मच्छरों का बढ़ना और बाहर का खाना बच्चों को जल्दी बीमार कर सकता है. ऐसे में थोड़ी-सी सावधानी रखकर बच्चों को कई संक्रमणों से बचाया जा सकता है.

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सिंह बताते हैं कि बारिश के मौसम में वायरल इंफेक्शन के मामले बढ़ जाते हैं. इस समय जल जनित बीमारियों का खतरा भी ज्यादा रहता है. जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छर पनपते हैं, जिससे डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. वहीं मौसम में अचानक बदलाव, ज्यादा नमी और ठंडक के कारण बच्चों में सर्दी-जुकाम, बुखार और अन्य वायरल समस्याएं भी देखने को मिलती हैं.

बारिश में भीगकर आने पर बच्चे को जरूर नहलाएंडॉ. विवेक सिंह के अनुसार, अगर बच्चा बारिश में भीगकर घर आता है तो सिर्फ कपड़े बदल देना ही काफी नहीं है. बच्चे को हल्के गुनगुने पानी से नहलाना चाहिए. इससे शरीर पर मौजूद गंदगी और छोटे कीटाणु साफ हो जाते हैं और संक्रमण का खतरा कम हो सकता है. उन्होंने बताया कि बच्चों को ज्यादा देर तक गीले कपड़ों में नहीं रहने देना चाहिए. बारिश से आने के बाद तुरंत कपड़े बदलवाएं और शरीर को अच्छी तरह सुखाएं.

घर के आसपास पानी जमा न होने देंबारिश के मौसम में घर के आसपास पानी जमा होना बीमारियों का बड़ा कारण बन सकता है. डॉक्टर ने बताया कि साफ पानी में भी डेंगू फैलाने वाले मच्छर पनप सकते हैं. इसलिए घर की छत, गमलों, कूलर, टंकी या किसी भी ऐसी जगह पर पानी जमा न होने दें जहां मच्छर पैदा हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि गंदे पानी के कारण भी कई तरह के संक्रमण फैल सकते हैं. इसलिए आसपास साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है.

बाहर के खाने से बच्चों को रखें दूरबारिश के मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. इस समय बाजार में मिलने वाली चाट, पकौड़ी, फुलकी और अन्य खुले खाद्य पदार्थों से बच्चों को बचाना चाहिए. बारिश में पानी और साफ-सफाई की कमी के कारण ऐसे खाने से पेट खराब, डायरिया और संक्रमण की समस्या हो सकती है. डॉ. विवेक सिंह ने सलाह दी कि बच्चों को घर का ताजा और साफ खाना ही खिलाएं. इससे उन्हें बीमारियों से बचाने में मदद मिलेगी.

पीने के पानी का रखें खास ध्यानबारिश के मौसम में पानी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बच्चों को साफ पानी ही पिलाएं. अगर घर में आरओ की सुविधा नहीं है तो पानी को उबालकर ठंडा करने के बाद इस्तेमाल करना बेहतर होता है. इसके अलावा सब्जियों और फलों को अच्छी तरह धोकर ही बच्चों को खिलाएं. सब्जियों को साफ पानी से धोने के बाद इस्तेमाल करें, ताकि उन पर लगी गंदगी और कीटाणु दूर हो सकें.

बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत रखना जरूरीडॉक्टर के अनुसार, बारिश के मौसम में बच्चों की सेहत का ध्यान रखने के लिए साफ-सफाई, सही खान-पान और सावधानी सबसे जरूरी है. थोड़ी-सी सतर्कता से बच्चों को वायरल इंफेक्शन, पेट की समस्या और मच्छरों से होने वाली बीमारियों से काफी हद तक बचाया जा सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj