Health

Anjeer Benefits : पाचन से लेकर हड्डियों तक…अंजीर खाने के इतने फायदे, भूल जाओगे काजू-बादाम

Last Updated:October 02, 2026, 18:11 IST

Anjeer khane ke fayde : अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसे अगर रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाया जाए तो कमाल हो सकता है. उम्र बढ़ने के साथ कब्ज की समस्या काफी आम हो जाती है, इसलिए इसे बुजुर्गों के लिए रामबाण माना जाता है. अंजीर में फाइबर के साथ कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन पाया जाता है. लोकल 18े से अंबाला के आयुष चिकित्सक डॉ. जितेंद्र वर्मा बताते हैं कि एक व्यक्ति के लिए रोज एक अंजीर पर्याप्त है. अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं. डॉ. जितेंद्र कहते हैं कि अगर आप अंजीर को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो रात में एक सूखी अंजीर को एक गिलास पानी में भिगोकर रख सकते हैं.

अंबाला. आजकल फिट रहने के लिए लोग महंगे डिटॉक्स ड्रिंक, सुपरफूड और अलग-अलग तरह के डाइट प्लान पर हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं, लेकिन सेहतमंद रहने का एक आसान तरीका आपकी रसोई में ही मौजूद है. अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसे अगर रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाया जाए तो चमत्कारिक फायदे हो सकते हैं. बुजुर्गों के लिए इसे रामबाण माना जाता है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ कब्ज की समस्या काफी आम हो जाती है. अंजीर में फाइबर के साथ कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. हालांकि, अंजीर किसी बीमारी का इलाज नहीं है. इसके सेवन का तरीका भी बेहद आसान है. अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक डॉ. जितेंद्र वर्मा लोकल 18 से बताते हैं कि बुजुर्गों में कब्ज की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है. ऐसे में अंजीर काफी फायदेमंद हो सकता है.

साथ में ये भी जरूरी

डॉ. जितेंद्र के अनुसार, रातभर भीगी हुई अंजीर को सुबह उसी पानी के साथ लिया जा सकता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए उपयोगी हैं और कब्ज में राहत देते हैं. बुजुर्गों की डाइट में इसे सीमित मात्रा में शामिल किया जा सकता है. एक व्यक्ति के लिए रोजाना एक अंजीर पर्याप्त हो सकती है. अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं. उन्होंने इसे इम्युनिटी के लिए भी उपयोगी बताया. हालांकि, सिर्फ अंजीर खाने से इम्युनिटी मजबूत होने की गारंटी नहीं होती. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या भी जरूरी है.

ये काम ज्यादा जरूरी

डॉ. जितेंद्र कहते हैं कि अगर आप अंजीर को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो रात में एक सूखी अंजीर को एक गिलास पानी में भिगोकर रख सकते हैं. सुबह इसे उसी पानी के साथ खाया जा सकता है. थोड़े भीगे हुए काले चने, बादाम और अखरोट भी लिए जा सकते हैं. हालांकि डायबिटीज या किसी दूसरी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. अच्छी सेहत के लिए किसी एक खाद्य पदार्थ पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित और विविध आहार लेना ज्यादा जरूरी है.

About the AuthorPriyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ेंFirst Published :

October 02, 2026, 18:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj