Rajasthan

Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातक आज रहें सतर्क, निवेश से पहले करें जांच, रुका पैसा मिलने के संकेत

Last Updated:August 07, 2026, 06:21 IST

Aaj Ka Tula Rashifal 7 August 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी से निर्णय लेने का है. चंद्रमा आज अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे शोध, गूढ़ ज्ञान, परिवर्तन और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. अजमेर के ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के अनुसार नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जल्दबाजी से बचना चाहिए. व्यापारियों को किसी भी नए निवेश, साझेदारी या प्रोजेक्ट से पहले सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए. लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने की संभावना भी बन रही है. स्वास्थ्य के मामले में खान-पान पर विशेष ध्यान दें और तनाव से बचें. परिवार में मधुर व्यवहार बनाए रखें. जीवनसाथी का सहयोग मानसिक शांति देगा. शुक्रवार होने के कारण माता लक्ष्मी की पूजा और सफेद मिठाई का भोग लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की मान्यता है

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 7 अगस्त का दिन धैर्य, समझदारी और सोच-समझकर निर्णय लेने का संकेत दे रहा है. आज चंद्रमा मेष राशि से निकलकर आपके अष्टम भाव यानी वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं. ज्योतिष में अष्टम भाव को शोध, गूढ़ ज्ञान, रहस्यों, परिवर्तन और अचानक धन लाभ का कारक माना जाता है. ऐसे में आज आपके सामने कुछ नए अवसर आ सकते हैं, लेकिन हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी होगा.

अजमेर के ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के अनुसार नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर धैर्य बनाए रखना चाहिए और किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी से बचना चाहिए. आर्थिक मामलों में सतर्कता लाभदायक रहेगी. परिवार के सदस्यों के साथ संवाद बनाए रखें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें. संयम और विवेक से लिया गया निर्णय भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है.

रुका हुआ धन मिलने के बन रहे है योग

व्यापारियों के लिए भी आज का दिन सोच-समझकर कदम उठाने का है. आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है. लंबे समय से अटका हुआ या रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. यदि आप नया प्रोजेक्ट शुरू करने, किसी साझेदारी में जुड़ने या निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सभी कागजातों और शर्तों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें.

जीवनसाथी का सहयोग मानसिक शांति देगा

स्वास्थ्य के मामले में आज लापरवाही बिल्कुल न करें. खान-पान पर विशेष ध्यान रखें और तली-भुनी या अधिक मसालेदार चीजें खाने से बचें. पर्याप्त पानी पिएं और समय पर आराम करें. आज मानसिक तनाव या ओवरथिंकिंग आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है इसलिए सकारात्मक सोच बनाए रखें. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार रखें और छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने से बचें. आज जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक शांति देगा.

तुला राशि वालों के लिए आज का अचूक उपाय

आज शुक्रवार का शुभ दिन है जो माता लक्ष्मी को समर्पित होता है. इसलिए तुला राशि के जतक आज माता लक्ष्मी को लाल गुलाब अर्पित करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं. इसके बाद श्रद्धापूर्वक उनकी आराधना करें और सुख-समृद्धि की कामना करें. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन-धान्य, सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली का वास बना रहता है तथा आर्थिक बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती है.About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

August 07, 2026, 06:21 IST

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj