Rajasthan

भीलवाड़ा, बाड़मेर, अलवर और चित्तौड़गढ़ में ABVP का जोरदार प्रदर्शन

Last Updated:August 07, 2026, 13:36 IST

ABVP Protest Rajasthan: राजस्थान के प्रमुख राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन तेज हो गया है. भीलवाड़ा, बाड़मेर, अलवर और चित्तौड़गढ़ में छात्रों ने नारेबाजी और तालाबंदी कर विरोध जताया. भीलवाड़ा में एक कार्यकर्ता ने समाधि लेने का प्रयास किया तो बाड़मेर में पुलिस से झड़प हुई. छात्रों की मुख्य मांग छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, रिक्त पद भरने और एकेडमिक कैलेंडर का सही संचालन करने की है. सरकार द्वारा निर्णय न लेने पर राज्यभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideछात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर राजस्थान में ABVP का बड़ा प्रदर्शनZoomछात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर राजस्थान में ABVP का बड़ा प्रदर्शन

Student Union Election In Rajasthan: राजस्थान के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर विरोध-प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है. प्रदेश भर के राजकीय महाविद्यालयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और अन्य छात्र संगठनों के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भीलवाड़ा, बाड़मेर, अलवर और चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों के कॉलेजों में छात्र नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार से छात्रसंघ चुनाव कराने और शैक्षणिक समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग रखी है.

भीलवाड़ा के प्रसिद्ध माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय परिसर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता दिनेश गुर्जर ने कॉलेज परिसर में ही गड्ढा खोदकर समाधि लेने का प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित हो गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. छात्रों का कहना है कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए वे हर स्तर का आंदोलन करने को तैयार हैं.

बाड़मेर: पीजी कॉलेज का गेट बंद कर किया प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़पबाड़मेर के पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार पर छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया. कॉलेज गेट बंद होने की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस और छात्र नेताओं के बीच तीखी बहस और कहासुनी हो गई. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कॉलेज का मुख्य द्वार खुलवाया और स्थिति को नियंत्रित किया.

अलवर: बाबू शोभाराम कॉलेज में गूंजे नारे, समस्याओं के समाधान की मांगअलवर स्थित बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में भारतीय विकास परिषद और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया. छात्र नेता विजय यादव ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगाकर युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकार को छीना था. अब वर्तमान सरकार को इस प्रतिबंध को तुरंत समाप्त कर चुनाव कराने चाहिए. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी, शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार और छात्र हितों से जुड़े अन्य मुद्दों को भी जोर-शोर से उठाया.

चित्तौड़गढ़: महाराणा प्रताप कॉलेज में 5 सूत्री मांगों को लेकर चेतावनीचित्तौड़गढ़ के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र नेताओं ने 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. छात्रों ने पूर्ववर्ती सरकार के फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 3 वर्षों से बंद पड़े छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल होने चाहिए. इसके अतिरिक्त पूरे सत्र को वार्षिक एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार संचालित करने, नए विषयों की शुरुआत, रिक्त शैक्षणिक पदों पर भर्ती और नए खुले कॉलेजों में स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति की मांग रखी गई. छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगे न मानने पर पूरे राज्य में उग्र आंदोलन किया जाएगा.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 07, 2026, 13:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj