राजस्थान में मानसून की ताबड़तोड़ बारिश, धौलपुर के सरमथुरा में 6 घंटे में गिरा रिकॉर्ड 5 इंच पानी

Last Updated:August 07, 2026, 12:51 IST
Dholpur News : राजस्थान में बीते दो-तीन दिन से पूरी तरह से सक्रिय हुए मानसून के बाद धौलपुर जिले के सरमथुरा में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की सांसें फूला दी है. सरमथुरा में मात्र 6 घंटों में पांच इंच से ज्यादा पानी गिरने से वहां सबकुछ जलमग्न हो गया. धौलपुर में सरमथुरा के अलावा बसेड़ी में 95 मिमी और बाड़ी में 69 मिमी बारिश दर्ज की गई है. पूरे धौलपुर जिले में अब तक औसतन 259.4 मिमी यानी करीब 39.9 प्रतिशत बारिश हुई है.
हरवीर शर्मा.
धौलपुर. राजस्थान में मानसून अब अपने फुल फोर्म में आ गया है। बीते दो तीन में मरुधरा के अलग-अलग इलाकों में जमकर बारिश हो रही है. धौलपुर जिले के सरमथुरा में 6 घंटे में रिकॉर्ड 129 मिलीमीटर यानी पांच इंच से ज्यादा बारिश हुई है. सरमथुरा में मूसलाधार बारिश से सड़कें, खेत-खलिहान और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं. वहां इस तूफानी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने लग गया है. वहीं आज जयपुर और अलवर में भी जोरदार बारिश हो रही है. गुरुवार को बादल भरतपुर जिले में भी ताबड़तोड़ बरसे थे.
धौलपुर जिले में गुरुवार को मानसून ने दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आईं. एक तरफ जिले के सरमथुरा, बाड़ी और बसेड़ी में झमाझम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. वहीं धौलपुर ब्लॉक में पूरे दिन महज 2 मिमी बारिश दर्ज हुई. बारिश का सबसे ज्यादा असर सरमथुरा में देखने को मिला. वहां मात्र छह घंटों में 129 मिमी हुई बारिश ने नया रिकॉर्ड बना दिया. सरमथुरा ब्लॉक में मूसलाधार बारिश का सिलसिला अलसुबह शुरू हुआ था. उसके बाद यह शाम तक रुक-रुककर जारी रहा.
बसेड़ी में 95 मिमी और बाड़ी में 69 मिमी बारिश दर्ज की गई हैइस बारिश के कारण सरमथुरा के कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया. सती चौक में जलभराव के कारण दुकानों में पानी घुस गया. इससे व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया. तेज बारिश का असर पार्वती बांध पर भी देखने को मिला. वहां जलस्तर करीब एक मीटर बढ़ गया. वहीं खरेर नदी की रपट पर पानी की चादर बहने से लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही. सरमथुरा के बाद बसेड़ी में 95 मिमी और बाड़ी में 69 मिमी बारिश दर्ज की गई. लगातार बारिश से सूखे पड़े नदी-नालों और बांधों में पानी की आवक शुरू हो गई है. खरीफ फसल की बुवाई कर चुके किसानों के चेहरों पर भी राहत और उम्मीद की मुस्कान लौट आई है.
धौलपुर में अभी 259.4 मिमी यानी करीब 39.9 प्रतिशत बारिश हुई हैइस मानसून सीजन में धौलपुर जिले के बसेड़ी में अब तक 314 मिमी, बाड़ी में 272 मिमी, सैंपऊ में 235 मिमी, धौलपुर में 218 मिमी और राजाखेड़ा में 201 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है. पूरे जिले में अब तक औसतन 259.4 मिमी यानी करीब 39.9 प्रतिशत बारिश हुई है. यह सामान्य औसत से अभी कम है. बाड़ी उपखंड के धन्नू का पूरा गांव में तेज बारिश किसानों के लिए नई मुसीबत लेकर आई. रेलवे की बड़ी लाइन परियोजना के तहत बने प्लेटफॉर्म के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई. इससे खेतों में जलभराव हो गया. ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत एक वर्ष पहले भी प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से की गई थी. लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला. किसानों ने जल्द निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan
First Published :
August 07, 2026, 12:51 IST



