‘पति परमेश्वर… ओजी.. या सुनिए जी?’ अनुष्का शर्मा के फोन में किस नाम से सेव है विराट कोहली का नंबर, सुनकर आप भी कहेंगे WOW

नई दिल्ली. विराट कोहली का नंबर अनुष्का शर्मा ने अपने फोन में किस नाम से सेव कर रखा है? अगर आप सोच रहे हैं कि जवाब कोई रोमांटिक ‘हबी’ या ‘माय लव’ होगा, तो आप बिल्कुल गलत हैं. अनुष्का के फोन में विराट का नाम ‘पति परमेश्वर’, ‘ओजी’ या फिर ‘सुनिए जी’ दर्ज है! हालांकि, इस हैरान कर देने वाले जवाब के पीछे एक बहुत ही मजेदार और दिलचस्प ट्विस्ट है.
दरअसल, साल 2023 में बेंगलुरु में आयोजित एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान स्टार कपल विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक साथ शिरकत की. स्टेज पर जब मस्ती का दौर शुरू हुआ, तो दोनों को एक अनोखा चैलेंज दिया गया. नियम यह था कि होस्ट द्वारा पूछे गए हर सवाल का जवाब कपल को अनिवार्य रूप से ‘गलत’ ही देना था. इसी ‘गलत जवाब’ वाले गेम के दौरान जब होस्ट ने अनुष्का से उनके फोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट का यह राज पूछा, तो उन्होंने बिना झिझके विराट का नाम ‘पति परमेश्वर’ और ‘सुनिए जी’ बता दिया. जब यही सवाल विराट कोहली से अनुष्का के संदर्भ में पूछा गया, तो भारतीय रन मशीन ने बड़े ही नाटकीय अंदाज में मुस्कुराते हुए कहा-‘डॉर्लिंग’.
अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में राज से पर्दा हटाया था.
स्टेज पर दोनों की यह हाजिरजवाबी और गलत जवाब देने की होड़ देखकर वहां मौजूद दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. विराट और अनुष्का का यह बेफिक्र अंदाज देखकर जब फैंस ने शोर मचाना शुरू किया, तो विराट ने तुरंत माहौल को और हल्का करते हुए चुटकी ली. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘ये गलत जवाब है भाई, सही जवाब मैं तुमको ना बताऊंगा यहां!’ विराट की इस देशज और देहाती बोली वाले अंदाज को सुनकर अनुष्का शर्मा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. मस्ती का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका. होस्ट ने विराट से उनका खुद का नाम पूछा, तो उन्होंने बिना पलक झपकाए खुद को ‘गजोधर’ घोषित कर दिया.
जब ‘बैंड बाजा बारात’ के डायलॉग से जी उठा रणवीर सिंह का अंदाजइवेंट में उस वक्त जबरदस्त रोमांच देखने को मिला जब अनुष्का शर्मा ने अपनी सुपरहिट डेब्यू फिल्मों में से एक ‘बैंड बाजा बारात’ का प्रसिद्ध डायलॉग दोहराया. अनुष्का ने पूरे ड्रामे के साथ कहा, ‘प्यार, व्यापार की जोड़ी कभी नहीं बैठती. ना भैया, मैं तो सिंगल ही बेस्ट हूं.’
अनुष्का के इस डायलॉग को खत्म करते ही विराट कोहली ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी, उसने हर किसी को हैरान कर दिया. विराट ने फिल्म में रणवीर सिंह (बिट्टू शर्मा) के आइकॉनिक स्टाइल और लहजे को हूबहू कॉपी करते हुए तुरंत जवाब दिया, ‘बिजनेस कर ले मेरे साथ, ब्रेड पकौड़े की कसम… कभी धोखा नहीं दूंगा.’ विराट का यह बॉलीवुड अवतार देखकर अनुष्का समेत पूरे स्टेडियम में मौजूद लोग दंग रह गए.
स्टेज पर उतरा विराट का आक्रामक जश्नमैदान पर विराट कोहली का आक्रामक सेलिब्रेशन किसी से छिपा नहीं है. जब भी टीम इंडिया का कोई गेंदबाज विकेट लेता है, तो विराट की ऊर्जा देखने लायक होती है. इस इवेंट में अनुष्का शर्मा ने विराट के इसी ऑन-फील्ड अवतार की सरेआम नकल उतारी. अनुष्का स्टेज पर अचानक जोर-जोर से कूदने लगीं और चिल्लाकर दिखाने लगीं कि कैसे विराट मैदान पर जश्न मनाते हैं. अनुष्का ने मजाकिया लहजे में कहा कि कई बार तो मैदान पर ऐसा लगता है जैसे विराट बॉलर से भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और उन्होंने ही विकेट लिया हो. अनुष्का को अपनी ही नकल उतारते देख विराट थोड़े झेंप गए और हंसते हुए बोले, ‘चल बैठ जा, बड़ी शर्म आती है बाद में.’
ग्लैमर और आध्यात्मिक शांति का अनोखा संतुलनसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बेंगलुरु इवेंट के ये वीडियो इस बात का सबूत हैं कि ‘विरुष्का’ की जोड़ी न सिर्फ एक-दूसरे की सबसे अच्छी दोस्त है, बल्कि वे जीवन के हर पल का खुलकर आनंद लेना जानते हैं. जहां एक ओर वे सार्वजनिक मंचों पर इस तरह की मस्ती और चुलबुलेपन से फैंस का दिल जीत लेते हैं, वहीं दूसरी तरफ वे अपनी आध्यात्मिक जड़ों से भी उतने ही गहराई से जुड़े हुए हैं. हाल ही में इस कपल को वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज (Premamanand Maharaj) के दरबार में पूरी सादगी के साथ हाथ जोड़े बैठे देखा गया था. वृंदावन के उस शांत और भक्तिमय माहौल से निकलकर बेंगलुरु के इस इवेंट में फैंस को गुदगुदाने तक, विराट और अनुष्का का यह सफर दिखाता है कि वे अपनी निजी और सामाजिक जिंदगी के बीच कितना बेहतरीन संतुलन बनाकर रखते हैं.



