Rajasthan

Alwar News: अच्छी लोकेशन पर सस्ते प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 12.75 लाख की ठगी, हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:August 07, 2026, 17:50 IST

अलवर में सस्ते दाम पर अच्छी लोकेशन में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 12.75 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने खुद को प्लॉट का मालिक बताकर परिवादी से सौदा किया और रकम लेने के बाद धोखाधड़ी का खुलासा हुआ. पुलिस ने हरियाणा के रोहतक निवासी नवीन सैनी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले में पुलिस आरोपी के अन्य साथियों और ठगी से जुड़े मामलों की जांच कर रही है.

Amazon Prime DayTop Deals Insideसस्ते प्लॉट का झांसा देकर 12.75 लाख की ठगी, रोहतक से आरोपी गिरफ्तारZoom

अलवर. शहर में सस्ती दरों पर अच्छी लोकेशन में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने खुद को प्लॉट का मालिक बताकर एक व्यक्ति से जमीन बेचने का सौदा किया और उससे 12 लाख 75 हजार रुपए हड़प लिए। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को आकर्षक लोकेशन पर कम कीमत में प्लॉट उपलब्ध कराने का लालच देता था. इसी योजना के तहत आरोपी ने परिवादी को विश्वास में लेकर एक प्लॉट का मालिक होने की बात कही और उसे बेचने का सौदा कर लिया. आरोपी की बातों पर भरोसा कर परिवादी ने उसे 12 लाख 75 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद जब प्लॉट से जुड़े दस्तावेजों और वास्तविक स्थिति की जांच की गई तो मामले में धोखाधड़ी का पता चला.

ठगी की जानकारी मिलने के बाद परिवादी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. परिवादी की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में मुकदमा नंबर 356/2026 दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 318(4), 316(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया.

पुलिस टीम ने रोहतक से आरोपी को पकड़ा

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि मामले की कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. दीपक कुमार और शहर अलवर के कार्यवाहक उप अधीक्षक दिलीप मीना के सुपरविजन में की गई. कोतवाली थानाधिकारी दिनेश चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवीन सैनी (37) पुत्र रामप्रसाद सैनी निवासी दीप कॉलोनी, सिविल लाइन थाना क्षेत्र, रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है.

अन्य मामलों और साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस पूछताछ में आरोपी से ठगी के अन्य मामलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस धोखाधड़ी में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं. पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड और उसके संपर्कों की भी जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में किसी भी व्यक्ति को भुगतान करने से पहले दस्तावेजों की पूरी जांच करनी चाहिए, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

August 07, 2026, 17:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj