Rajasthan

भरतपुर-धौलपुर में बारिश का अलर्ट, भरतपुर में 8 अगस्त को स्कूल बंद, धौलपुर में नदी-नाले उफान पर

Last Updated:August 07, 2026, 22:49 IST

School Closed In Bharatpur : बारिश के चलते भरतपुर में 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है. वहीं प्रदेश के धौलपुर जिले में जलस्तर बढ़ गया है. लोगों से बहते पानी से दूर रहने की अपील. प्रशासन अलर्ट पर है. मौसम विभाग ने भी आने वाले समय में फिर से बारिश की संभावना जताई है. इसी वजह से प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है.Amazon Prime DayTop Deals Insideभरतपुर में बारिश का हाई अलर्ट, 8 अगस्त को 1 से 12वीं तक के स्कूल बंदZoomमौसम विभाग ने भी आने वाले समय में फिर से बारिश की संभावना जताई है. इसी वजह से प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है.

भरतपुर. पूर्वी राजस्थान में लगातार हो रही बारिश का असर अब साफ दिखाई देने लगा है. कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जबकि प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है. मौसम को देखते हुए भरतपुर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए 8 अगस्त को जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है.

जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय 8 अगस्त को बंद रहेंगे. लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

उधर धौलपुर जिले में भी बारिश का असर लगातार बढ़ रहा है. पार्वती नदी सहित कई नदी-नाले उफान पर हैं. सबसे ज्यादा नजर सैपऊ क्षेत्र की पुरानी रपट पर बनी हुई है, जहां पानी तेजी से बढ़ रहा है. प्रशासन के मुताबिक रपट पर पानी अब महज करीब एक फीट नीचे रह गया है और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

बारिश का सिलसिला जारी रहने से प्रशासन ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. पुलिस और प्रशासन की टीमें संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. जहां जरूरत महसूस हो रही है, वहां निगरानी भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

प्रशासन ने साफ कहा है कि कोई भी व्यक्ति बहते पानी को पार करने की कोशिश नहीं करे. नदी, नाले, रपट और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें. हर साल बारिश के दौरान लापरवाही की वजह से हादसे सामने आते हैं. ऐसे में इस बार पहले से ही लोगों को चेतावनी दी जा रही है.

मौसम विभाग ने भी आने वाले समय में फिर से बारिश की संभावना जताई है. इसी वजह से प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है. लोगों से अपील की गई है कि मौसम खराब होने की स्थिति में बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें.

भरतपुर में स्कूलों की छुट्टी का फैसला भी इसी सतर्कता का हिस्सा माना जा रहा है. लगातार बदलते मौसम और बारिश की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है.

फिलहाल दोनों जिलों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. यदि बारिश का दौर इसी तरह जारी रहता है तो निचले इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत पड़ सकती है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की भी अपील की है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan

First Published :

August 07, 2026, 22:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj