पुतिन, ट्रंप, MBS और… ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर नेता, लिस्ट में एक भारतीय मूल का भी शख्स

Last Updated:August 02, 2026, 22:43 IST
दुनिया के कई बड़े नेता सिर्फ अपनी राजनीतिक ताकत की वजह से ही नहीं, बल्कि अरबों-खरबों की दौलत की वजह से भी चर्चा में रहते हैं. इनमें कुछ ऐसे हैं जिन्होंने कारोबार से बेशुमार पैसा कमाया, जबकि कुछ शाही परिवारों से आते हैं और उन्हें विरासत में अकूत संपत्ति मिली है. आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर नेताओं के बारे में.
दुनिया के कई नेता केवल अपनी राजनीति के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी अकूत संपत्ति और आलीशान जिंदगी के लिए भी चर्चा में रहते हैं. आइए जानते हैं दुनिया के सबसे अमीर शासकों और नेताओं के बारे में जानते हैं कि किसके पास कितनी संपत्ति है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की संपत्ति हमेशा रहस्य बनी रही है. उनकी दौलत का कभी आधिकारिक सत्यापन नहीं हुआ. हालांकि दिसंबर 2025 में निवेशक बिल ब्राउडर ने एक बार फिर दावा किया कि पुतिन की कुल संपत्ति करीब 200 अरब डॉलर यानी लगभग 17.4 लाख करोड़ रुपये हो सकती है. वहीं, क्रेमलिन ने हमेशा इस दावे को खारिज किया है. यह जानकारी फोर्चून में प्रकाशित रिपोर्ट और बिल ब्राउडर के दावे पर आधारित है. (रॉयटर्स)
थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न दुनिया के सबसे अमीर शासकों में गिने जाते हैं. फोर्ब्स, फोर्च्यून और क्राउन प्रॉपर्टी ब्यूरो की रिपोर्टों के मुताबिक उनकी संपत्ति 30 से 43 अरब डॉलर यानी करीब 2.61 से 3.74 लाख करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है. उनकी ज्यादातर संपत्ति रियल एस्टेट और बड़े निवेशों से जुड़ी है. (रॉयटर्स)
Add as Preferred Source on Google
ब्रुनेई के सुल्तान हसनाल बोल्कियाह की अनुमानित संपत्ति करीब 30 अरब डॉलर यान लगभग 2.61 लाख करोड़ रुपये बताई जाती है. फोर्ब्स , सेलिब्रिटी नेट वॉर्थ नेट वर्थ और वित्तीय रिपोर्टों के अनुसार उनकी दौलत का सबसे बड़ा स्रोत ब्रुनेई के तेल और गैस संसाधन हैं. (रॉयटर्स)
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की अनुमानित संपत्ति करीब 30 अरब डॉलर यानी लगभग 2.61 लाख करोड़ रुपये है. ब्लूमबर्ग और फोर्च्यून के मुताबिक यह संपत्ति उनके परिवार के निवेश और बड़े कारोबारी हितों से जुड़ी है. (रॉयटर्स)
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान की व्यक्तिगत संपत्ति 20 अरब डॉलर, जो करीब 1.74 लाख करोड़ रुपये से अधिक आंकी जाती है. हालांकि उनकी कुल संपत्ति का कोई आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया गया है. यह अनुमान फोर्च्यून, बिजनेस इनसाइडर और अन्य मीडिया रिपोर्टों पर आधारित है. (रॉयटर्स)
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी की व्यक्तिगत संपत्ति 2 से 3 अरब डॉलर या करीब 17 हजार से 26 हजार करोड़ रुपये मानी जाती है. हालांकि वित्तीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अल थानी शाही परिवार के पास कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के जरिए इससे कहीं अधिक संपत्ति है. (रॉयटर्स)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अनुमानित संपत्ति 5 से 6 अरब डॉलर यानी करीब 43,500 से 52,200 करोड़ रुपये है. फोर्ब्स रियल-टाइम बिलिनेयर लिस्ट के मुताबिक उनकी कमाई का मुख्य स्रोत रियल एस्टेट कारोबार, गोल्फ रिसॉर्ट, लाइसेंसिंग डील और ट्रंप मीडिया में उनकी हिस्सेदारी है. (रॉयटर्स)
भारतीय मूल के पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की संयुक्त संपत्ति करीब 563 मिलियन पाउंड (लगभग 6,500 करोड़ रुपये) बताई गई है. द संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2025 के अनुसार इस संपत्ति का बड़ा हिस्सा इंफोसिस में हिस्सेदारी से आता है. (रॉयटर्स)
थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा ने अपनी घोषित संपत्ति 400 से 450 मिलियन डॉलर यानी करीब 3500 से 3900 करोड़ रुपये बताई है. थाईलैंड के नेशनल एंटी-करप्शन कमीशन में जमा उनके एसेट डिक्लेरेशन के मुताबिक वह दुनिया की सबसे अमीर चुने हुए नेताओं में शामिल हैं. (रॉयटर्स)
चेक गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री आंद्रेज बाबिश यूरोप के सबसे अमीर नेताओं में गिने जाते हैं. फोर्ब्स बिलिनेयर लिस्ट के अनुसार उनकी अनुमानित संपत्ति करीब 4 अरब डॉलर यानी लगभग 35 हजार करोड़ रुपये है. उनकी अधिकांश दौलत एग्रोफर्ट समूह से जुड़ी हुई है. (रॉयटर्स)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 02, 2026, 22:13 IST



