देवदत्त पडिक्कल ने दूर की टीम इंडिया की बड़ी टेंशन, नंबर-3 पर आकर जड़ा शतक, गॉल टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह पक्की!

होमखेलक्रिकेट
पडिक्कल ने दूर की बड़ी टेंशन, नंबर-3 पर ठोका शतक, प्लेइंग-11 में जगह पक्की!
Last Updated:August 08, 2026, 14:20 IST
devdutt padikkal hundred: भारत और श्रीलंका-11 के बीच जारी अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडीक्कल ने शानदार बैटिंग करते हुए सैकड़ा जमाया. पडिक्कल ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 121 गेंदों में 103 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए. उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे. इस बल्लेबाजी के साथ उन्होंने पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह पक्की कर ली है.देवदत्त पडिक्कल ने बनाए 103 रन.
नई दिल्ली. टेस्ट सीरीज से पहले भारत और श्रीलंका-11 की टीमों के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला जा रहा है. इसके दूसरे दिन स्टार भारतीय बल्लेबज देवदत्त पडीक्कल ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए शतक जमाया. उन्होंने 103 रन की दमदार पारी खेलकर प्लेइंग-11 में जगह पक्की कर ली है. उनका भारत-श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट प्लेइंग-11 में शामिल होना इसलिए तय है, क्योंकि शतक पूरा करने से ठीक पहले खबर आई कि साई सुदर्शन अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं और सीरीज से बाहर हो गए हैं. बता दें कि सुदर्शन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में अब देवदत्त पडिक्कल का खेलना तय है, जिन्होंने अभ्यास मैच में इसी बैटिंग पोजीशन पर आकर सेंचुरी ठोकी.
आक्रामक बैटिंग से दिखाए तेवरटीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पारी की दूसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए थे. यशस्वी को विश्वा फर्नांडो ने दिलुम सुदीरा का हाथों कैच आउट करा दिया. इसके बाद नंबर-3 पर आकर पडिक्कल ने न सिर्फ भारत की पारी को संभाला, बल्कि शतक जड़कर प्लेइंग-11 की दावेदारी भी ठोक दी. पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 96 रन की साझेदारी की. इसके बाद उन्होंने तीसरे विकेट के लिए रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 72 रन जोड़े. पडिक्कल ने 121 गेंदों में 103 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए. उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे.
💯 for Devdutt Padikkal! 🙌🙌
A superb knock from the left-handed batter in the warm-up game against SLC XI! 👏 👏



