Ind vs WI Ranchi T20: रांची मैच के टिकटों की दरें जारी, 1600 से ₹18000 तक की रेंज, देखें पूरी लिस्ट

होमखेलक्रिकेट
रांची में भिड़ेंगी भारत-वेस्टइंडीज, जानें T20 मैच के टिकट प्राइस-पवेलियन दरें
Last Updated:September 28, 2026, 23:44 IST
India vs West Indies Ranchi T20 Ticket Price: रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I होगा. टिकट की कीमतें ₹1600 से ₹18000 तक हैं. आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री की तारीख जल्द घोषित होगी.
ख़बरें फटाफट
india vs west indies t20 news (pic credit- freepik)
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. वेस्टइंडीज क्रिकेट के आधिकारिक कार्यक्रम में भी 9 अक्टूबर को रांची में दूसरे T20I की पुष्टि की गई है. इस मुकाबले को लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने टिकटों की श्रेणीवार दरें जारी कर दी हैं. टिकट की कीमत 1600 से शुरू होकर 18000 रुपये तक है. आम दर्शकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बिक्री की तारीख और प्रक्रिया की जानकारी JSCA की ओर से अलग से जारी की जाएगी.
किस स्टैंड का कितना टिकट?JSCA की घोषित दरों के अनुसार अलग-अलग स्टैंड के टिकट की कीमत विभिन्न है. इसमें
ईस्ट एवं वेस्ट हिल: ₹1600
विंग A: लोअर टियर ₹3,000, अपर टियर ₹2,000
विंग B: लोअर टियर ₹3,500, अपर टियर ₹2,500
विंग C: लोअर टियर ₹3,000, अपर टियर ₹2,000
विंग D: लोअर टियर ₹3,000, स्पाइस बॉक्स ₹2,500
अमिताभ चौधरी पवेलियन, प्रीमियम टेरेस: ₹4,500
डोनर्स एन्क्लोजर: ₹4,000
धोनी पवेलियन का टिकट ₹10 हजार
हॉस्पिटैलिटी श्रेणी में MS धोनी पवेलियन के लग्जरी पार्लर का टिकट ₹10,000 रखा गया है
इसके अलावा कॉरपोरेट बॉक्स ₹8,000
हॉस्पिटैलिटी बॉक्स ₹9,000
कॉरपोरेट लाउंज ₹15,000
प्रेसीडेंशियल एन्क्लोजर ₹18,000 का है
आम दर्शकों को कब मिलेगा टिकट?JSCA के मानद सचिव सौरभ तिवारी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक आम दर्शकों के लिए टिकट की ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री की तारीख, काउंटर और बुकिंग प्रक्रिया की घोषणा अलग से की जाएगी. इसलिए फिलहाल टिकट बिक्री शुरू होने की तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.
JSCA सदस्यों के लिए क्या है व्यवस्था?JSCA के लाइफ मेंबर्स, संबद्ध जिलों, स्कूलों, क्लबों और संस्थानों के लिए टिकट से जुड़ी अलग व्यवस्था की गई है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार सदस्यों को 2 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे तक टिकट के लिए निर्धारित ईमेल पर अनुरोध भेजना होगा. टिकट संग्रह के लिए 5 अक्टूबर को जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम और 6 अक्टूबर को रांची के JSCA स्टेडियम के एमएस धोनी पवेलियन साउथ गेट पर व्यवस्था रहेगी. टिकट लेते समय JSCA फोटो आईडी या वैध पहचान पत्र दिखाना होगा. टिकट के साथ टी-शर्ट दिए जाने की भी जानकारी है.
कब और कहां होगा मुकाबला?भारत vs वेस्टइंडीज का दूसरा T20 9 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम रांचीमें शाम 7 बजे से ये मुकाबला होगा. JSCA ने 9 अक्टूबर के मुकाबले के लिए स्टेडियम में सुरक्षा, टिकटिंग और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े काम भी शुरू कर दिए हैं.
About the AuthorAmit Ranjan
अमित रंजन वर्तमान में में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ेंLocation :
Ranchi,Jharkhand
First Published :
September 28, 2026, 23:44 IST



