Health

Dr Naresh Trehan heart attack prevention advice।

Last Updated:September 28, 2026, 23:51 IST

प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेश त्रेहन ने बताया है कि हार्ट के मरीजों को डॉक्टर की सलाह से एस्पिरिन, सबलिंग्वल और स्टेटिन जैसी दवाएं अपने पास रखनी चाहिए. उन्होंने बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से दवा खाने के प्रति आगाह किया है. साथ ही, यह भी चेतावनी दी है कि डायबिटीज के मरीजों में नर्व डैमेज होने के कारण सीने का दर्द महसूस नहीं होता, इसलिए उन्हें हर साल नियमित रूप से अपने दिल की जांच करवाते रहना चाहिए. हार्ट अटैक से बचना है तो रखें ये 3 दवा, डॉ. त्रेहन ने बताया नुस्‍खाZoomडॉक्‍टर नरेशन त्रेहन ने हार्ट अटैक से बचने का नुस्‍खा बताया.

अगर आप या आपके परिवार में कोई हार्ट पेशेंट है, तो ये खबर आपके होश उड़ा देगी. आजकल की इस भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में दिल का दौरा यानी हार्ट अटैक किसी को भी कभी भी अपनी चपेट में ले सकता है. ऐसे में देश के जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट और मेदांता हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. नरेश त्रेहन ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसी जरूरी बातें बताई हैं जो हर किसी को पता होनी चाहिए. डॉ. त्रेहन ने साफ किया है कि जिन लोगों को दिल की बीमारी का खतरा है, उन्हें हमेशा अपने पास एस्पिरिन, सबलिंग्वल और स्टेटिन जैसी तीन खास दवाइयां रखनी चाहिए, ताकि इमरजेंसी में जान बचाई जा सके. हालांकि, बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से कोई भी दवा बिल्कुल न लें, क्योंकि इसके खतरनाक साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं. इसके अलावा, उन्होंने डायबिटीज के मरीजों को लेकर सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है. शुगर के मरीजों में नर्व डैमेज होने के कारण दिल के दर्द वाला ‘अलार्म सिस्टम’ फेल हो जाता है, जिससे उन्हें हार्ट अटैक आने पर भी सीने में तेज दर्द महसूस नहीं होता और अंदर ही अंदर दिल डैमेज होता रहता है. चलिए जानते हैं इस पूरी रिपोर्ट में कि डॉ. त्रेहन ने इस गंभीर समस्या से बचने के लिए क्या-क्या खास टिप्स दिए हैं.

हार्ट अटैक के खतरे से निपटने के लिए जरूरी हैं ये तीन दवाएंडॉ. त्रेहन के मुताबिक, जिन लोगों को पहले से कोरोनरी आर्टरी डिजीज है या जो हाई रिस्क पर हैं, वे डॉक्टर की सलाह से एस्पिरिन, सबलिंग्वल और स्टेटिन जैसी दवाएं अपने पास रख सकते हैं. छाती में लगातार दर्द होने पर एस्पिरिन को पानी में घोलकर पिया जा सकता है, जबकि सबलिंग्वल टैबलेट जीभ के नीचे रखकर धमनियों को चौड़ा करने और तुरंत राहत पाने में मदद करती है. इसके अलावा, डॉक्टर 20 मिलीग्राम अटोर्वास्टेटिन या इसके जैसी अन्य स्टेटिन दवा लेने की सलाह देते हैं.

#WATCH | Gurugram, Haryana | Dr Naresh Trehan, CMD, Medanta Hospital, says, “People who are at risk or are known to have heart disease can carry Aspirin. It can be taken in case of chest pain. You can also take half a tablet of Sorbitrate, sit down or lie down and put it under… pic.twitter.com/KT7d6OH54Z

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj