Tech

Oppo का नया F-सीरीज फोन मचाएगा धमाल! F35 Pro में मिल सकती है 10,000mAh बैटरी और IP69K रेटिंग

Oppo भारतीय बाजार में अपनी F-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Oppo F35 Series को इसी महीने के आखिर तक भारत में पेश कर सकती है. इस सीरीज का सबसे चर्चित मॉडल Oppo F35 Pro हो सकता है. कहा जा रहा है कि यह हाल ही में चीन में लॉन्च हुए Oppo A7 Pro Max का रीब्रांडेड वर्जन होगा, हालांकि भारतीय बाजार के लिए इसमें कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं.

91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo F35 Pro की कीमत भारत में 40,000 से 45,000 रुपये के बीच हो सकती है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला जल्द आने वाले Vivo S2 जैसे स्मार्टफोन्स से देखने को मिल सकता है. जानकारी के लिए बता दें कि चीन में लॉन्च हुए Oppo A7 Pro Max की शुरुआती कीमत 2,199 युआन (करीब 31,000 रुपये) है.

संभावित स्पेसिफिकेशंस

अगर रिपोर्ट सही साबित होती है, तो Oppo F35 Pro में 6.78 इंच का 1.5K LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है. इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी और बेस वेरिएंट में 128GB इंटरनल स्टोरेज हो सकती है.

कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलने की संभावना है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का Samsung JN5 ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) मिलने की उम्मीद है.

काफी बड़ी होने वाली है बैटरीबैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो भारत में Oppo के किसी भी स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है. फोन की मोटाई करीब 8.57mm बताई जा रही है.

इसके अलावा, डिवाइस को IP66, IP68 और IP69K रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा दे सकेगा.

फिलहाल ओप्पो ने F35 सीरीज़ की लॉन्च डेट या फीचर्स की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है. ऐसे में इन सभी जानकारियों पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता है. ऑफिशियल लॉन्च के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj