पटना से इलाहाबाद तक, 5 हाईकोर्ट में मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, MP-J&K पर सस्पेंस बरकरार

होमताजा खबरदेश
पटना से बॉम्बे तक, 5 हाईकोर्ट में मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, MP-J&K पर सस्पेंस
Last Updated:August 08, 2026, 21:00 IST
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के कई हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर अहम सिफारिशें की हैं. दिल्ली हाईकोर्ट के जज वी कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की गई है. इसके अलावा जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को राजस्थान हाईकोर्ट का पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश हुई है.सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कई हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है. (एआई इमेज)
नई दिल्ली. पटना और इलाहाबाद सहित देश के पांच हाईकोर्ट्स को नए चीफ जस्टिस मिलने जा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के कई हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति को लेकर सिफारिश की हैं. कॉलेजियम ने जिन हाईकोर्ट के लिए नए चीफ जस्टिस के नाम तय किए हैं, उसमें दिल्ली, बॉम्बे, पटना, इलाहाबाद, राजस्थान और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट शामिल है. कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज वी कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की है.
इन जजों को पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश
कॉलेजियम ने कुछ हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस को पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की भी सिफारिश की है.
पहला नाम जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्र का है. जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्र को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की गई है.
जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को राजस्थान हाईकोर्ट का पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की गई है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की गई है.
वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रविंद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता हाईकोर्ट का पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की गई है.
मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट पर फैसला नहींसुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के लिए पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है. कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब इन नियुक्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. चीफ जस्टिस की नियुक्ति को लेकर अंतिम फैसला संबंधित संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगा.
About the AuthorAnoop Kumar MishraAssistant Editor
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…
और पढ़ेंFirst Published :
August 08, 2026, 21:00 IST



