Tech

बिना हाथ में फोन लिए भी वॉट्सऐप पर भेज सकेंगे मैसेज, यूज़र्स की परेशानी दूर, क्या है नया फीचर?

WhatsApp यूजर्स के लिए जल्द ही एक नया फीचर आ सकता है, जिसकी मदद से मैसेज पहले से लिखकर उसे तय समय पर भेजने के लिए शेड्यूल किया जा सकेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Android के कुछ बीटा यूजर्स के साथ Scheduled Messages फीचर की टेस्टिंग कर रही है. इसकी मदद से यूजर्स टेक्स्ट मैसेज के अलावा लिंक, फोटो और वीडियो भी बाद में भेजने के लिए शेड्यूल कर सकेंगे.

इस फीचर का फायदा उन लोगों को मिल सकता है, जिन्हें किसी को जन्मदिन की बधाई देनी हो, जरूरी जानकारी भेजनी हो या किसी खास समय पर ग्रुप में मैसेज करना हो. मैसेज भेजने के लिए उस वक्त फोन हाथ में रखने की जरूरत भी नहीं होगी.

WhatsApp पर कैसे काम करेगा Scheduled Messages फीचर?

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp Android बीटा वर्जन 2.26.40.7 इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स के लिए यह फीचर रोलआउट किया जा रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, मैसेज शेड्यूल करने के लिए यूजर को चैट खोलकर मैसेज टाइप करना होगा. इसके बाद Send बटन को दबाकर रखने पर तारीख और समय चुनने का विकल्प दिखाई दे सकता है. हालांकि, यह विकल्प उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जिनके अकाउंट में फीचर उपलब्ध होगा.

बताया जा रहा है कि यूजर्स मैसेज को 10 मिनट बाद से लेकर दो सप्ताह तक के लिए शेड्यूल कर सकेंगे. यह सुविधा टेक्स्ट मैसेज, लिंक, फोटो और वीडियो के लिए काम कर सकती है. हालांकि, एक बार में केवल एक फोटो या वीडियो शेड्यूल करने का विकल्प मिलने की बात कही गई है. फोटो भेजने से पहले यूजर्स उसमें बदलाव करने या कैप्शन जोड़ने में भी सक्षम हो सकते हैं.

फोन ऑफलाइन होने पर भी भेजा जा सकेगा मैसेज

इस फीचर की एक खास बात यह हो सकती है कि तय समय आने पर मैसेज अपने आप भेज दिया जाएगा. इसके लिए WhatsApp का खुला होना या भेजने वाले का फोन ऑनलाइन होना जरूरी नहीं होगा.

Scheduled Messages फीचर के ग्रुप चैट में भी काम करने की उम्मीद है. हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, शेड्यूल किए गए मैसेज को केवल वही सदस्य प्राप्त कर सकते हैं जो मैसेज शेड्यूल करते समय ग्रुप में मौजूद थे. बाद में ग्रुप में जुड़ने वाले सदस्यों को वह मैसेज मिलने की उम्मीद नहीं है.

भेजने से पहले मैसेज डिलीट करने का विकल्प

यूजर्स को चैट की जानकारी वाले सेक्शन में Scheduled Messages देखने का अलग विकल्प भी मिल सकता है. यहां से वे तय समय पर भेजे जाने वाले मैसेज चेक कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें डिलीट भी कर पाएंगे. अगर कोई शेड्यूल किया गया मैसेज डिलीट किया जाता है, तो रिपोर्ट के मुताबिक, सामने वाले व्यक्ति को इसकी नोटिफिकेशन नहीं मिलेगी.

कब मिलेगा नया फीचर?

रिपोर्ट के अनुसार, शेड्यूल्ड मैसेज फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को सपोर्ट कर सकता है. फिलहाल इसकी टेस्टिंग कुछ Android बीटा यूजर्स के साथ की जा रही है. आने वाले हफ्तों में इसे ज्यादा यूजर्स के लिए जारी किए जाने की उम्मीद है. हालांकि, WhatsApp ने अभी तक इस फीचर की ग्लोबल रोलआउट की ऑफिशियल तारीख नहीं बताई है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj