Rajasthan

Alwar News: खैरथल-तिजारा में 68 नई सड़कों को मंजूरी, 111 किमी सड़क निर्माण पर खर्च होंगे 32.75 करोड़

Last Updated:August 09, 2026, 13:24 IST

Alwar News: खैरथल-तिजारा जिले में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 68 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है. बजट 2026-27 के तहत किशनगढ़बास, मुंडावर और तिजारा विधानसभा क्षेत्रों में 111.15 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जाएंगी, जिन पर 32.75 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इससे कच्चे रास्तों और अधूरे सड़क संपर्क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अलवर. खैरथल तिजारा जिले में लोगों को सफर करने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण कराने का फैसला लिया है. ऐसे में जिले के विभिन्न गांवों में बने कच्चे रास्तों के कारण ग्रामीणों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन अब जिले में वर्षों से अधूरे सड़क संपर्क और कच्चे मागों की समस्या अब काफी हद तक दूर होने की ग्रामीणों को उम्मीद जगी है. खैरथल तिजारा जिले के तीन विधानसभाओं के लिए राज्य सरकार ने बजट घोषणा 2026-27 के तहत सड़क निर्माण करने का फैसला लिया है. जिसमें किशनगढ़बास, मुंडावर और तिजारा में 68 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है. जिले की इन तीनों विधानसभाओं में बनने वाली सड़कों की कुल लंबाई 111.15 किलोमीटर होगी और इन पर 32.75 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

प्रदेश स्तर पर सरकार ने 187 विधानसभा क्षेत्रों में 3,232 मिसिंग लिंक एवं नॉन-पेचेबल सड़कों के निर्माण के लिए 2,101.16 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं. इन कार्यों के तहत 6,418.43 किलोमीटर सड़क नेटवर्क तैयार होगा. इसका उद्देश्य उन गांवों और ढाणियों को पक्की सड़क से जोड़ना है, जहां आज भी आवागमन कठिन बना हुआ है. बारिश के मौसम में गांव में कच्ची सड़कों पर सबसे ज्यादा हालत खराब हो जाते हैं ऐसे में सड़क के बनने से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी. जिले में सबसे अधिक 28 सड़कें तिजारा विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत हुई हैं. यहां 45.53 किलोमीटर लंबाई की सड़कों पर 11.96 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

इनमें 14 मिसिंग लिंक सड़कें 14.60 किमी तथा 14 नॉन-पेचेबल सड़कें 30.93 किमी शामिल हैं. मुंडावर विधानसभा क्षेत्र में 19 सड़कें स्वीकृत हुई हैं. यहां 34.55 किलोमीटर सड़क निर्माण पर 10.94 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इनमें 9 मिसिंग लिंक 13.40 किमी और 10 नॉन-पेचेबल सड़कें 21.15 किमी बनाई जाएंगी. किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र में 21 सड़कें मंजूर की गई हैं. यहां 31.07 किलोमीटर लंबी सड़कों पर 9.85 करोड़ रुपए व्यय होंगे. इनमें 12 मिसिंग लिंक सड़कें 13.10 किमी तथा 9 नॉन-पेचेबल सड़कें 17.97 किमी शामिल हैं. खैरथल तिजारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में इन सड़कों के निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ ही यात्रा करने में समय की बचत होगी और बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव से राहत मिलेगी.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

August 09, 2026, 13:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj