Business

बेटियों का वॉलेट : रोज 50 रुपये बचाकर रखें, 5 साल में बेटी के खाते में जमा हो जाएंगे ₹1.07 लाख

Last Updated:August 09, 2026, 14:31 IST

Betiyon Ka Wallet : छोटी बचत से भी बेटी के लिए आप बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. हर रोज अगर आप रुपये भी बचाएंगे और उसे पोस्‍ट ऑफिस आरडी में लगाएंगे तो साल बाद आपकी बेटी के हाथ में अच्‍छी-खासी रकम होगी.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideबेटियों का वॉलेट: रोज ₹50 की बचत 5 साल में बेटी के लिए बना देगी 1 लाख का फंडZoomपोस्‍ट ऑफिस आरडी खाता पांच साल के लिए खुलता है.

नई दिल्‍ली. कम कमान वाले बचत भी कम ही कर पाते हैं. बहुत से लोग छोटी बचत को वे कहीं ये सोच कर निवेश भी नहीं करते कि कुछ सौ रुपये लगाने से क्‍या ही होगा. लेकिन, अगर आप रोजाना अपनी कमाई से बस 50 रुपये ही बचाकर रखेंगे, तो बिटिया के लिए पांच साल में एक लाख रुपये से ज्‍यादा का फंड जमा कर सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं दूर भटकने की जरूरत नहीं है. बस पास के पोस्ट ऑफिस में जाकर बेटी के नाम से रिकरिंग डिपॉजिट (RD) खाता खुलवा लीजिए. यहां आपका पैसा 100% सुरक्षित भी रहेगा और उस पर 6.7 फीसदी ब्‍याज भी मिलेगा.

पोस्ट ऑफिस RD खाता खोलना बहुत सरल है. रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है. इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा. आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर अपनी बेटी के नाम खाता खुलवा सकते हैं. इसके बाद आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करके इस खाते में जमा कराएं और बड़ा फंड बना लें. पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में आप हर महीने पैसे जमा करा सकते हैं. यदि आप बार-बार महीने में नहीं जाना चाहते हैं, तो आप एक साथ 6 महीने या 1 साल का पैसा एडवांस में भी जमा कर सकते हैं.

100 रुपये महीना से खुल जाएगा खाता

पोस्‍ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट खाते में आप हर महीने न्‍यूनतम 100 रुपये भी जमा करा सकते हो. अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. यानी जितना चाहे, उतना पैसा आप जमा कराएं. यह खाता खुलवाने के लिए आपकी बेटी की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश किया गया आपका पैसा 5 सालों में मैच्योर हो जाता है. मैच्‍योर होने के बाद आप इसे पांच साल के लिए बढ़वा भी सकते हैं.

50 रुपये रोज बचत का कमाल

अब आपको करना ये है कि हर दिन जेब से बस 50 रुपये अलग निकालकर किसी गुल्लक या डिब्‍बे में रख लें.50 रुपये रोज का मतलब हुआ कि महीने भर में आपके पास ₹1,500 जमा हो जाएंगे. जैसे ही महीना खत्म हो, यह ₹1,500 सीधे पोस्ट ऑफिस के आरडी (RD) खाते में जमा कर दें.

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 09, 2026, 13:57 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj