Rajasthan

बिजली सप्लाई को लेकर हंगामा, ट्रांसफार्मर पर चढ़ी महिला; पति बोला- ‘मरती है तो मर जाने दो’

Last Updated:August 09, 2026, 15:06 IST

Alwar High Voltage Drama: अलवर के भूड़ा गांव में बिजली सप्लाई विवाद के दौरान एक महिला थ्री-फेज ट्रांसफार्मर के टॉप पर चढ़ गई. वह बिजली के तारों से छेड़छाड़ करने लगी, जबकि उसका पति नीचे खड़े होकर कर्मचारियों से कहता रहा “मरती है तो मर जाने दो”. 4 अगस्त को बारिश से 6 पोल टूटने के बाद निगम वैकल्पिक सप्लाई दे रहा था. 7 अगस्त को काम के दौरान दंपती ने विवाद किया. अधिकारियों की समझाइश के बाद महिला उतरी. कनिष्ठ अभियंता ने पुलिस थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत दी है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideअलवर में ट्रांसफार्मर पर चढ़ी महिला, पति बोला- मर जाने दोZoomAlwar High Voltage Drama: अलवर में बिजली विवाद पर ट्रांसफार्मर पर चढ़ी महिला

Alwar: राजस्थान के अलवर जिले के ग्राम भूड़ा से बिजली सप्लाई विवाद को लेकर एक बेहद हैरान करने वाला और खतरनाक मामला सामने आया है. गांव में बिजली सप्लाई बाधित होने से नाराज एक महिला जान जोखिम में डालकर सीधे थ्री-फेज (Three-Phase) ट्रांसफार्मर के सबसे ऊपरी हिस्से पर जा चढ़ी. इस दौरान मौके पर मौजूद विद्युत निगम के कर्मचारी और ग्रामीण महिला से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन महिला ऊपर खड़े होकर कर्मचारियों से बहस करती रही और बिजली के तारों को खींचकर हटाने लगी. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, बीते 4 अगस्त को हुई भारी बारिश और जलभराव के कारण भूड़ा फीडर के करीब 6 बिजली के खंभे गिर गए थे. इससे गांव के लगभग 400 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी. विद्युत निगम ने ग्रामीणों को राहत देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आखोदा फीडर से सिंगल फेज सप्लाई चालू की थी. हालांकि, खेतों में पानी भरा होने और फसल खड़ी होने के कारण निगम तुरंत थ्री-फेज सप्लाई बहाल नहीं कर सका था.

7 अगस्त को शटडाउन के दौरान ट्रांसफार्मर पर चढ़ी महिला, पति ने उकसाया7 अगस्त की शाम जब निगम के कर्मचारी शटडाउन लेकर वैकल्पिक रूप से थ्री-फेज सप्लाई शुरू करने का काम कर रहे थे, तभी एक दंपती वहां पहुंचा और बिजली व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों से बहस करने लगा. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला अचानक ट्रांसफार्मर के पोल पर चढ़ गई और बिजली के तारों से छेड़छाड़ करने लगी. हद तो तब हो गई जब नीचे खड़े कर्मचारियों ने महिला के पति से उसे समझाने को कहा, तो पति ने कथित तौर पर कहा, “मरती है तो मर जाने दो, यह तो लाइन काटकर ही नीचे आएगी.”

कनिष्ठ अभियंता ने थाने में दी शिकायत, कानूनी कार्रवाई की मांगघटना की सूचना मिलने पर विद्युत निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश करने के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया. इस मामले में कनिष्ठ अभियंता (JEN) की ओर से स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. निगम ने महिला और उसके पति पर सरकारी काम में बाधा डालने और विद्युत तंत्र से जानबूझकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, इस पूरे मामले पर फिलहाल आरोपी महिला और उसके पति का पक्ष सामने आना बाकी है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

August 09, 2026, 15:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj