गंज थाने में चले लात-घूंसे, पुलिस ने कराया शांत

Last Updated:August 09, 2026, 14:50 IST
Ajmer Kinnar Group Clash: अजमेर में बधाई मांगने के इलाके को लेकर किन्नर समाज के बिजली गुट और मुस्कान गुट के बीच फिर भिड़ंत हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि गंज थाने के भीतर ही दोनों पक्षों में लात-घूंसे चल गए. काजल बाई गुट की सदस्य मनीषा बाई ने मुस्कान गुट पर मारपीट और बाल काटने का आरोप लगाकर रामगंज थाने में शिकायत दी थी. एसपी द्वारा पाबंद किए जाने के बावजूद दोनों गुट आमने-सामने आ गए. पुलिस ने मौके पर समझाइश कर मामला शांत कराया.
ख़बरें फटाफट
jmer News: बधाई के इलाके को लेकर दो गुट भिड़े, गंज थाने में ही चले लात-घूंसे
Ajmer Kinnar Group Clash: राजस्थान के अजमेर जिले में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच वर्चस्व की जंग एक बार फिर हिंसक रूप ले चुकी है. शहर में बधाई मांगने के क्षेत्र (इलाके) के विवाद को लेकर ‘बिजली गुट’ और ‘मुस्कान गुट’ के प्रतिनिधि आमने-सामने आ गए. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गंज पुलिस थाने के भीतर ही जमकर लात-घूंसे चल गए. अचानक हुए इस हंगामे से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया.
अजमेर शहर और आसपास के इलाकों में बधाई मांगने की सीमा तय करने को लेकर दोनों गुटों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है. पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद और झड़पें हो चुकी हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP Ajmer) की ओर से पूर्व में दोनों ही गुटों को शांति बनाए रखने के लिए पाबंद (Bound down) भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद दोनों समूहों के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है.
मारपीट और बाल काटने के गंभीर आरोप, रामगंज थाने में दर्ज कराई गई थी शिकायतताजा विवाद उस समय गहरा गया जब काजल बाई गुट की सदस्य मनीषा बाई के साथ मारपीट की घटना सामने आई. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मुस्कान बाई गुट के सदस्यों ने मनीषा बाई के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि जबरन उनके बाल भी काट दिए. इस गंभीर घटना को लेकर पीड़ित गुट की ओर से रामगंज थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई गई थी.
पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत, जांच जारीइसी शिकायत और विवाद के सिलसिले में जब दोनों पक्ष गंज थाने पहुंचे, तो वहां भी कहासुनी के बाद दोनों ओर से हाथापाई और लात-घूंसे चलने लगे. गंज थाना पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और कड़ी समझाइश के बाद मामले को शांत कराया. पुलिस प्रशासन अब क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और पूर्व में दर्ज शिकायतों के आधार पर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई में जुटा हुआ है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Ajmer,Rajasthan
First Published :
August 09, 2026, 14:50 IST



