Rajasthan

भूल गया जगह… खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, दीमक चट कर गई किसान की कमाई

Last Updated:August 09, 2026, 17:42 IST

Balotra News: बालोतरा के पचपदरा स्थित नेवाई गांव में एक किसान ने परिवार से छिपाकर 5 लाख रुपये खेत में पॉलीथिन में गाड़ दिए थे. जगह भूल जाने से पैसे एक साल तक दबे रहे. बुआई के दौरान ट्रैक्टर से थैली बाहर निकली तो 500 के नोट दीमक से बुरी तरह कटे-फटे मिले. बैंक ने जयपुर RBI जाने की सलाह दी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण गरीब परिवार जयपुर जाने में भी असमर्थ है. किसान अपनी गलती पर पछता रहा है और परिवार सदमे में है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals InsideBalotra: खेत में गाड़े 5 लाख रुपये दीमक ने किए चट, सदमे में किसान परिवारZoomBalotra News: खेत में गाड़े 5 लाख, जगह ही भूल गया किसान… दीमक ने सारे नोट किए चट

Balotra News: राजस्थान के बालोतरा जिले से एक हैरान कर देने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है. पचपदरा तहसील के नेवाई गांव में एक किसान की छोटी सी भूल ने पूरे परिवार को गहरे संकट और आर्थिक सदमे में डाल दिया है. किसान ने अपने परिवार से छिपाकर 5 लाख रुपये की रकम खेत में जमीन के नीचे गाड़ दी थी, जिसे दीमक ने पूरी तरह चट कर बर्बाद कर दिया.

नेवाई गांव के पीड़ित किसान ने कुछ समय पहले करीब 5 लाख रुपये की नकदी को सुरक्षित रखने के इरादे से एक पॉलीथिन की थैली में बांधा और खेत में जमीन के अंदर गड्ढा खोदकर दबा दिया. उसने यह बात अपने परिवार के सदस्यों से भी छुपा कर रखी थी. उसे लगा कि पैसे जमीन के नीचे पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे, लेकिन यही फैसला उसके लिए जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुआ.

Balotra News: बालोतरा के पचपदरा स्थित नेवाई गांव में एक किसान ने परिवार से छिपाकर 5 लाख रुपये खेत में पॉलीथिन में गाड़ दिए थे. जगह भूल जाने से पैसे एक साल तक दबे रहे. बुआई के दौरान ट्रैक्टर से थैली बाहर निकली तो 500 के नोट दीमक से बुरी तरह कटे-फटे मिले. pic.twitter.com/fJlrxdGoGl

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj