बारिश ने लौटाई खेतों की रौनक, शाहपुरा में जमकर बरसे बादल, गर्मी-उमस से राहत और फसलों को मिला नया जीवन

Last Updated:August 09, 2026, 19:29 IST
Rajasthan Weather News: सावन के दौरान शाहपुरा और आसपास के इलाकों में एक बार फिर बादल मेहरबान हुए. झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली. बारिश के बाद खेतों में भी रौनक लौट आई, जिससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली. लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हो रही है. खेतों में खड़ी फसलों को बारिश से जरूरी नमी मिली है. ग्रामीण इलाकों में भी मौसम को लेकर उत्साह नजर आया. सावन की बारिश ने शाहपुरा क्षेत्र में हरियाली और खुशहाली की उम्मीद बढ़ा दी है.
ख़बरें फटाफट
शाहपुरा में सावन की झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
शाहपुरा / जयपुर ग्रामीण: जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को रविवार दोपहर बाद हुई बारिश ने राहत दी है. दोपहर होते-होते आसमान में घने काले बादलों का डेरा जमा और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया. इस बारिश के बाद से ही क्षेत्र का वातावरण सुहाना हो गया है.
अचानक हुई इस बारिश के कारण शाहपुरा कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. हवाओं में घुली ठंडक ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है. मौसम सुहाना होते ही बाजारों और पार्कों में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई. हालांकि, शुरू हुई बारिश और सड़कों पर पानी के कारण कुछ समय के लिए आमजन का यातायात व्यवस्था भी थोड़ी प्रभावित नजर आई. दुपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को बारिश से बचने के लिए शेड और दुकानों का सहारा लेना पड़ा.
किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, फसलों को नया जीवनमौसम का यह बदलाव सबसे ज्यादा खुशियां क्षेत्र के अन्नदाताओं के लिए लेकर आया है. काफी समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसान अपनी फसलों की सिंचाई और पैदावार को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे थे. खेतों में नमी मिलने से अब किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटी है. किसानों का मानना है कि यह बारिश सूख रही खरीफ की फसलों के लिए संजीवनी बूटी साबित होगी.
खरीफ की फसलों के लिए अमृत समान है यह बारिशकिसानों का कहना है कि इस समय बाजरा, मूंग, मोठ, ग्वार और तिल जैसी खरीफ फसलों को पानी की सख्त जरूरत थी. बारिश के कारण खेतों में जो नमी बनी है, उससे पौधों में काफी तेजी आएगी और फसल की गुणवत्ता में भी जबरदस्त सुधार होगा. इससे न केवल किसानों का सिंचाई पर होने वाला खर्च बचेगा, बल्कि आने वाले दिनों में बेहतर पैदावार की उम्मीद भी मजबूत हुई है. कुल मिलाकर, रविवार को हुई इस बारिश ने जहां लोगों को राहत पहुंचाई है, वहीं शाहपुरा क्षेत्र के कृषि परिदृश्य में भी एक नई ऊर्जा भर दी है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 09, 2026, 19:29 IST



