बस ऑपरेटरों का ऐलान, सोमवार रात से राजस्थान में अनिश्चितकालीन हड़ताल, ऑनलाइन बुकिंग बंद

Last Updated:August 09, 2026, 20:52 IST
Jaipur Bus Strike: जयपुर समेत पूरे राजस्थान में बस ऑपरेटरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के निर्णय के अनुसार 10 अगस्त की रात से बस ऑपरेटर हड़ताल शुरू करेंगे. बस संगठनों ने परिवहन विभाग पर ऑपरेटरों के खिलाफ अन्यायपूर्ण, अनैतिक और कथित मनमानी कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. विरोध के तहत बस ऑपरेटरों ने ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी है. सभी बस ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंटों को 10 अगस्त से अनिश्चितकाल तक अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बसों के बुकिंग चार्ट बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.
ख़बरें फटाफट
बस ऑपरेटरों का बड़ा ऐलान, सोमवार रात से राजस्थान में अनिश्चितकालीन हड़ताल
जयपुर: राजस्थान में निजी बस सेवाओं का संचालन सोमवार रात से ठप होने जा रहा है. प्रदेशभर के बस ऑपरेटरों और विभिन्न बस यूनियनों ने सरकार व संबंधित विभागों के रवैये से नाराज होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है. ऑल राजस्थान कांट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के नेतृत्व में लिए गए इस कड़े निर्णय के बाद निजी बसों के पहिये थम जाएंगे, जिससे रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं.
बस ऑपरेटरों का यह विरोध परिवहन विभाग और राजस्थान रोडवेज प्रशासन की नीतियों के खिलाफ है. एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि रोडवेज और परिवहन विभाग मिलकर निजी बस ऑपरेटरों पर अन्यायपूर्ण, अनैतिक और पूरी तरह से मनमानी कार्रवाई कर रहे हैं. बिना वजह बसों के चालान काटने, परमिट जांच के नाम पर परेशान करने और अवांछित दबाव बनाने से निजी बस मालिकों में गुस्सा है. ऑपरेटरों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता और उत्पीड़न बंद नहीं होता, तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी.
10 अगस्त से ऑनलाइन बुकिंग चार्ट पूरी तरह बंदहड़ताल के ऐलान के साथ ही बस एसोसिएशन ने बेहद सख्त कदम उठाते हुए प्रदेशभर में निजी बसों की ऑनलाइन बुकिंग पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है. ऑल राजस्थान कांट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने बस ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंटों को कड़ा निर्देश जारी किया है. इसके तहत 10 अगस्त से अनिश्चितकाल के लिए सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स, ऐप्स और वेबसाइटों पर बसों के बुकिंग चार्ट पूरी तरह से बंद रखने को कहा गया है. इसके चलते अब यात्री आने वाले दिनों के लिए निजी बसों में सीटें बुक नहीं कर पा रहे हैं.
रक्षाबंधन और त्योहारी सीजन पर मंडराया बड़ा संकटसोमवार रात से शुरू हो रही इस हड़ताल का असर आम यात्रियों पर पड़ेगा. जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और बीकानेर जैसे बड़े शहरों से अंतरराज्यीय व अंतरजिला रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. अचानक बुकिंग बंद होने से कई यात्रियों के प्लान चौपट हो गए हैं. यदि बस ऑपरेटरों और राज्य सरकार के बीच समय रहते सहमति नहीं बनती है, तो आने वाले त्योहारी सीजन में राज्य की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है और रोडवेज बसों पर भारी दबाव बनना तय माना जा रहा है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 09, 2026, 20:52 IST



