कभी संजय दत्त का फैन था ये एक्टर, सुपरस्टार को कॉपी कर बढ़ा लिए थे बाल, उनकी फिल्म देखने के लिए खा लेता था लाठी

Last Updated:August 09, 2026, 20:31 IST
पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने बिना किसी दिखावे के अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है. चाहे गंभीर किरदार हो, कॉमेडी का अंदाज या फिर ‘कालीन भैया’ जैसा खतरनाक रोल, पंकज हर किरदार में इस तरह ढल जाते हैं कि पर्दे पर उनसे नजर हटाना मुश्किल हो जाता है.आज लोग उनकी एक्टिंग के फैन हैं. लेकिन एक समय ऐसा था,जब वह संजय दत्त के फैन थे.
ख़बरें फटाफट
संजय दत्त ने बॉलीवुड में कई हिट दी हैं.
नई दिल्ली. पकंज त्रिपाठी की पहचान आज एक ऐसे अभिनेता के तौर पर है, जो अपने अभिनय से किरदार में जान डाल देते हैं. लेकिन कभी यही बेहतरीन कलाकार संजय दत्त के इतने बड़े फैन थे कि उनकी तरह लंबे बाल तक बढ़ा लिए थे.
बॉलीवुड के शानदार कलाकार पंकज त्रिपाठी आज अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी पंकज त्रिपाठी भी एक ऐसे अभिनेता से बेहद इंप्रेस थे, जिनकी स्टाइल की नकल तक करने लगे थे. ये अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि संजय दत्त हैं.
संजय दत्त संग कर चुके काम
संजय दत्त के फैन थे पंकज
पंकज त्रिपाठी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि पटना में पढ़ाई के दिनों में वह बॉलीवुड के बाकी सितारों के नहीं, बल्कि सिर्फ संजय दत्त के बड़े फैन थे. वह संजय दत्त को प्यार से ‘संजू बाबा’ कहते थे. उनका क्रेज इस कदर था कि उन्होंने कुछ समय के लिए संजय दत्त की तरह लंबे बाल भी बढ़ा लिए थे. एक मीडिया पोर्टल से बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उन्हें बॉलीवुड का खास शौक नहीं था, लेकिन संजय दत्त उन्हें बहुत पसंद थे.
संजय दत्त को मानते थे आइडल
अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कहा था कि मैं बॉलीवुड का फैन नहीं था. मैं संजू बाबा का फैन था. मैं पटना में पढ़ाई करता था. कुछ दिनों तक मैंने बाबा की तरह बाल भी बढ़ाए थे. मैं अपना अंदाज भी उनकी तरह रखने लगा था. मैं सिर्फ उन्हीं से इंप्रेस था. किसी और हीरो से नहीं. पंकज की बातों से साफ था कि संजय दत्त उनके लिए सिर्फ एक पसंदीदा अभिनेता नहीं थे, बल्कि वह उन्हें अपना आदर्श मानते थे.
बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने इसी बातचीत में संजय दत्त से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया था. उन्होंने बताया कि साल 1993-94 के आसपास वह पटना में संजय दत्त की फिल्म ‘सड़क’ देखने के लिए टिकट लेने गए थे. उस दौर में मल्टीप्लेक्स नहीं हुआ करते थे और ब्लैक में टिकट बेचने का चलन काफी था.पंकज ने बताया कि टिकट लेने की कोशिश के दौरान उन्हें लाठी तक खानी पड़ी थी. इतना ही नहीं वह संजय दत्त के साथ साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘अग्निपथ’ में में भी काम कर चुके हैं.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 09, 2026, 20:31 IST



