बारिश लाई बीमारियों की बाढ़… डेंगू-मलेरिया, वायरल बुखार और त्वचा रोग से बचने के लिए डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Last Updated:August 09, 2026, 11:28 IST
बारिश के मौसम में अलवर-भिवाड़ी क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार और त्वचा रोग के मरीज बढ़ रहे हैं. जलभराव और दूषित पानी से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. डॉक्टरों ने लोगों से साफ पानी पीने, स्वच्छ भोजन करने, मच्छरों से बचाव रखने और स्ट्रीट फूड से परहेज करने की अपील की है.
अलवर. बारिश का मौसम अपने साथ ठंडक के साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है. इस दौरान वायरल बुखार, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं, अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. ऐसे में साफ पानी पिएं, स्वच्छ भोजन करें, मच्छरों से बचाव रखें और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. भिवाड़ी के जिला अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर सागर अरोड़ा ने बताया कि बारिश के मौसम में होने वाले जल भराव से लोगों को त्वचा रोग की समस्या बढ़ जाती है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
वहीं जिला अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ ने बताया कि बारिश के मौसम में जल भराव के कारण कई तरह की बीमारियां हो जाती है जिसमें इंफेक्शन, गंदे पानी के कारण त्वचा रोग बढ़ जाता है. ऐसे में डॉक्टर ने बताया कि गंदे पानी में जाने से बच्चे ताकि त्वचा रोग ना हो. वही निजी अस्पताल के डॉक्टर रूप सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में विभिन्न तरह के रोग बढ़ जाते हैं. उन्होंने बताया कि इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार, इस दौरान उल्टी, दस्त, हैजा और पीलिया की बीमारी बारिश के मौसम में लोगों में बढ़ जाती है. ऐसे में अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजो की भीड़ पहुंच रही है. बारिश के मौसम में होने वाले बुखार को हड्डी तो बुखार भी कहते हैं. डॉक्टर रूप सिंह ने बताया कि मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए संस्थाओं और आम लोगों से स्वच्छता रखने की अपील की जा रही है.
आसपास के एरिया में अगर साफ सफाई रहेगी तो डेंगू फैलने की बीमारी से बचा जा सकता है. डॉक्टर ने बताया कि सावन के महीने में हरी सब्जी कम खानी चाहिए, अगस्त और सितंबर में करेला नहीं खाना चाहिए और भादो के महीने में दही नहीं खानी चाहिए, डॉक्टर ने लोगों को घर में शुद्ध पानी पीने की सलाह दी है. डॉक्टर ने बदलते मौसम में लोगों को सलाह दी है कि बारिश के मौसम में लोगों को तला भुना, स्ट्रीट फूड, गलियों का भोजन, चाउमीन, गोलगप्पे को खाने से बचे और शुद्ध भोजन खाएं. वहीं मार्केट से मिलने वाली हरी सब्जियों को बारिश के मौसम में तीन बार अच्छे तरह से धोएं. वहीं मार्केट में मिलने वाली एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने से बचे.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Rajasthan
First Published :
August 09, 2026, 11:28 IST



