Rajasthan

उधार कपड़े नहीं दिए तो दुकान में तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट, 16 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:August 10, 2026, 12:21 IST

Bassi Shop Vandalism Case: जयपुर ग्रामीण के बस्सी में कपड़े उधार नहीं देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि छह युवक दुकान पर पहुंचे और कांच का गेट तोड़ने के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों से मारपीट की. सूचना मिलते ही बस्सी थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और 16 घंटे के भीतर सभी छह आरोपियों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर सीन रिक्रिएशन भी कराया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर स्थानीय व्यापारियों ने अधिकारियों का आभार जताया

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideबस्सी में उधार कपड़ों पर विवाद, दुकान में हमला, 16 घंटे में 6 आरोपी दबोचे गएZoomजयपुर ग्रामीण के बस्सी में कपड़े उधार नहीं देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया

जयपुर. जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के बस्सी में दुकान पर उधार कपड़े नहीं देने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छह युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी. आरोपियों ने दुकान का कांच का गेट भी तोड़ दिया. घटना के बाद बस्सी थाना पुलिस ने तेजी दिखाते हुए वारदात के महज 16 घंटे के भीतर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएशन भी कराया.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुश व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर बस्सी पुलिस की सराहना की और पुलिस के समर्थन में नारे लगाए. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुकेश मीणा निवासी रघुनाथपुरा, मुकेश शर्मा निवासी बूज, आदित्य देवड़वाल निवासी गड़, मनीष उर्फ गन्नी निवासी भावपुरा, राहुल चौधरी निवासी दामोदरपुरा और हेमंत मीणा निवासी भावपुरा के रूप में हुई है.

उधार कपड़े मांगने से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि दुकान मालिक ललित सैनी शनिवार शाम को किसी काम से दिल्ली गए हुए थे. इसी दौरान करीब शाम 6 बजे मुकेश शर्मा ने दुकान मालिक को फोन किया और पांच जोड़ी कपड़े उधार देने की बात कही. उसने बताया कि कपड़ों का भुगतान दो-तीन दिन बाद कर दिया जाएगा. दुकान मालिक ने दुकान पर मौजूद कर्मचारियों को फोन कर स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी को भी उधार कपड़े नहीं दिए जाएं. आरोप है कि इसके बाद फोन पर विवाद शुरू हो गया. मुकेश शर्मा ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और करीब दो घंटे बाद दुकान पर आने की बात कहते हुए धमकी दी. आरोप है कि उसने पुलिस या किसी अन्य व्यक्ति को बुलाने की बात कहकर भी डराने का प्रयास किया.

कांच का गेट तोड़ कर्मचारियों से की मारपीट

कुछ देर बाद आरोपी दुकान पर पहुंचे. आरोप है कि यहां पहुंचते ही उन्होंने दुकान के कांच के गेट में तोड़फोड़ कर दी. इसके बाद दुकान के अंदर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई. अचानक हुए विवाद से आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद बस्सी थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और वारदात के करीब 16 घंटे के भीतर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों से कराया सीन रिक्रिएशन

गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची. यहां पुलिस ने आरोपियों से वारदात का सीन रिक्रिएशन कराया, ताकि घटना के दौरान हुई गतिविधियों और आरोपियों की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके. मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार कर रहे हैं. पुलिस कार्रवाई में एएसआई बलवान के साथ स्पेशल टीम के राजेंद्र और मनोहर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले और मारपीट में उनकी भूमिका को लेकर जानकारी जुटा रही है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आसपास के बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंचे. व्यापारियों ने बस्सी पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त हरजी लाल यादव और बस्सी थाना अधिकारी सत्यपाल यादव का आभार जताया.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 10, 2026, 12:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj