बच्चे स्कूल जाने को तैयार थे, तभी मां ने उठा लिया खौफनाक कदम, रेफर होकर पहुंच गए जयपुर

Last Updated:August 10, 2026, 13:40 IST
Dausa Poisoning Case: दौसा के राहुवास थाना क्षेत्र के सलेमपुरा गांव में 32 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. तीनों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें दौसा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला और दोनों बच्चों को जयपुर रेफर कर दिया गया. महिला के साथ उसकी 6 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय बेटा भी प्रभावित हुए हैं. पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को गृह क्लेश से जोड़कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. दौसा के सलेमपुरा गांव में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ खा लिया विषाक्त पदार्थ
दौसा. राजस्थान के दौसा जिला अंतर्गत राहुवास थाना क्षेत्र के सलेमपुरा गांव में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ विषाक्त पदार्थ खा लिया. विषाक्त पदार्थ खाते ही तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में परिजन उन्हें दौसा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला और दोनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया. प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को गृह क्लेश से जोड़कर जांच कर रही है.
बतााया जा रहा है कि सलेमपुरा गांव निवासी 32 वर्षीय महिला के दोनों बच्चे सोमवार सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे. आरोप है कि स्कूल जाने से पहले महिला ने कथित तौर पर दोनों बच्चों को विषाक्त पदार्थ दे दिया और खुद भी उसका सेवन कर लिया. कुछ समय बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर वे उन्हें तत्काल दौसा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.
प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर
दौसा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला और दोनों बच्चों का उपचार शुरू किया. महिला की पहचान 32 वर्षीय ममता मीणा के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ 6 वर्षीय बेटी नीलांशी और 4 वर्षीय बेटा शिवांश भी विषाक्त पदार्थ के सेवन से प्रभावित हुए हैं. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जयपुर रेफर कर दिया. दौसा जिला अस्पताल की एमरजेंसी यूनिट के एचओडी डॉ. महेंद्र मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया तीनों की तबीयत विषाक्त पदार्थ के सेवन के कारण खराब हुई है. फिलहाल तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन पॉयजन केस में कुछ घंटे बाद तबीयत बिगड़ने की आशंका रहती है. इसी को देखते हुए तीनों को बेहतर उपचार और निगरानी के लिए जयपुर रेफर किया गया है.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद राहुवास थाना पुलिस भी सक्रिय हुई. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस महिला द्वारा बच्चों के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के पीछे की वजह की जानकारी जुटा रही है. वहीं मामला गृह क्लेश से जुड़ा होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल महिला और दोनों बच्चों का इलाज जयपुर के अस्पताल में चल रहा है.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Dausa,Rajasthan
First Published :
August 10, 2026, 13:40 IST



