Rajasthan

एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक का अलर्ट, मचा हड़कंप, पायलट की गलती से दब गया था बटन

Last Updated:October 14, 2026, 11:56 IST

Jaipur Airport Air India Flight AI 2030 Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 में अचानक हाईजैक कोड (Squawk 7500) का अलर्ट मिलने से हड़कंप मच गया. अहमदाबाद ATC को सिग्नल मिलने के बाद विमान को सुबह 9:45 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में सुरक्षित उतारा गया. यात्रियों की सुरक्षा जांच जारी है. सूत्रों के मुताबिक pilot से गलती से बटन दबने या टेक्निकल ग्लिच हुआ है, जिसकी गुजरात ATS और सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideएयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट: पायलट से गलती से दबा बटन या ग्लिच? Zoomएयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट: पायलट से गलती से दबा बटन या ग्लिच? जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

जयपुर: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान AI-2030 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विमान के पायलट से गलती से बटन दबा था, जिससे अचानक हाईजैक का अलर्ट जारी हो गया. सूत्रों के मुताबिक, पायलट की इस गलती के बाद अहमदाबाद एटीसी (ATC) को स्क्वाक-7500 (Squawk 7500) कोड का अलर्ट मिला. सिग्नल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और आनन-फानन में फ्लाइट को जयपुर डाइवर्ट कर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हालांकि, पायलट से गलती हुई या किसी टेक्निकल ग्लिच और फॉल्ट की वजह से ऐसा हुआ, इस एंगल पर भी तफ्तीश की जा रही है.

अलर्ट जारी होते ही सुबह करीब 9:45 बजे एयर इंडिया की इस फ्लाइट को जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे (Isolation Bay) पर ले जाया गया. आइसोलेशन बे एयरपोर्ट का वह सुरक्षित हिस्सा होता है जहाँ किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे या बम/हाईजैक की सूचना पर विमान को बाकी टर्मिनल से दूर पार्क किया जाता है. विमान के उतरते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी.

दोनों पायलटों को उतारा गया बाहर, यात्रियों की गहन सुरक्षा जांच जारीविमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद दोनों पायलटों को तुरंत प्लेन से बाहर निकाला गया और उनसे पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतारकर उनकी और उनके सामान की सघन सुरक्षा जांच (Security Screening) की जा रही है. एटीएफ (ATS), स्थानीय पुलिस और अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर मौजूद हैं. वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीम को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है.

पायलट की गलती, टेक्निकल ग्लिच या कोई अन्य फॉल्ट?शुरुआती सूत्रों के मुताबिक अहमदाबाद ATC को 7500 स्क्वाक कोड का सिग्नल महज कुछ सेकंड्स (Brief Duration) के लिए ही मिला था. सूत्रों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार यह सिग्नल पायलट से गलती से बटन दब जाने के कारण या किसी टेक्निकल ग्लिच (तकनीकी खराबी) की वजह से जा सकता है. हालांकि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती हैं. फिलहाल इस बात की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह बम की धमकी (Bomb Threat) है या हाईजैक अलर्ट. गुजरात ATS और अन्य एजेंसियां इस पूरे मामले की हर एंगल से गहन तफ्तीश कर रही हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 14, 2026, 11:56 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj