राष्ट्रपति भवन में होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग? दिवाली पर दिग्गज नेता साथ देखेंगे फिल्म

Last Updated:October 14, 2026, 11:51 IST
Ramayana Special Screening Rashtrapati Bhavan: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ सिर्फ अपनी स्टारकास्ट ही नहीं, बल्कि भव्यता और बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव को लेकर भी चर्चा में है. फिल्म में भारतीय महाकाव्य की कहानी को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी है. एक तरफ रणबीर भगवान राम बनकर नजर आएंगे तो दूसरी तरफ यश का रावण अवतार देखने को मिलेगा. सनी देओल हनुमान और साई पल्लवी सीता का रोल निभाएंगी. अब फिल्म से जुड़ी एक और खास तैयारी सुर्खियों में है. खबर है कि फिल्म की खास स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में हो सकती है.
ख़बरें फटाफट
‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ 5 नवंबर को 6 भाषाओं में रिलीज हो रही है.
नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा की कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनका इंतजार सिर्फ दर्शकों को ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को रहता है. निर्देशक नितीश तिवारी के निर्देशन में बन रही भारत की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्मों में से एक ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ को भी लेकर फैंस में वैसा ही क्रेज है. फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसी दिन राष्ट्रपति भवन में भी फिल्म की खास स्क्रीनिंग करने की तैयारी है. इसमें राजनीतिक नेताओं और कई खास मेहमानों को फिल्म दिखाने की प्लानिंग चल रही है.
‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ की खास स्क्रीनिंग को लेकर ये प्लानिंग चल रही है. हालांकि, अभी तक इसके लिए मंजूरी नहीं मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इसके लिए ऑफिशियल मंजूरी मिलती है तो यह स्क्रीनिंग राजनीतिक नेताओं और विशिष्ट अतिथियों के लिए हो सकती है. मेकर्स इसके लिए जरूरी परमिशन लेने की कोशिश कर रहे हैं.
रामायण में अनुपम खेर?
फिल्म के प्रमोशन के बीच मेकर्स ने जटायु का नया पोस्टर भी जारी किया है. इस किरदार को एक्टर अनुपम खेर अपनी आवाज देंगे. पोस्टर के साथ शेयर किए गए मैसेज में जटायु को धर्म की रक्षा के लिए लड़ने वाला साहसी पक्षी बताया गया है. रामायण की कथा में जटायु उस समय रावण को रोकने की कोशिश करता है, जब वह माता सीता का हरण करके ले जा रहा होता है. अपनी उम्र और सीमाओं के बावजूद जटायु रावण से भिड़ जाता है. यही वजह है कि कहानी में उसका किरदार साहस और धर्म के लिए संघर्ष का प्रतीक माना जाता है.
रणबीर राम, साई सीता और यश बनेंगे रावण
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे. मेकर्स ने फिल्म के टाइटल और एक्शन दृश्यों की झलक दिखाने वाला नया प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया है. फिल्म को 3डी, आईमैक्स और प्रीमियम बड़े पर्दों पर रिलीज करने की योजना है.
6 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
‘रामायण’ को दो हिस्सों में बनाया जा रहा है. पहला भाग 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान आएगा. फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी.
About the AuthorShikha Pandey
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
October 14, 2026, 11:51 IST



