Rajasthan

Jaipur News: 8 साल के नन्हे रिपोर्टर ने सचिन पायलट का लिया इंटरव्यू, बोला- मैं कांग्रेस का सबसे छोटा लीडर हूं

Last Updated:August 10, 2026, 17:52 IST

Jaipur News: बिहार के किशनगंज से दिल्ली पहुंचे 8 वर्षीय अर्श नवाज़ ने सचिन पायलट से खास मुलाकात की। कक्षा 3 में पढ़ने वाले नन्हे रिपोर्टर ने बताया कि वह राहुल गांधी और इमरान प्रतापगढ़ी का इंटरव्यू भी कर चुका है. पायलट के साथ उसकी मासूम और मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.Amazon Prime DayTop Deals Insideजब सचिन पायलट के सामने बैठा 8 साल का ‘नन्हा नेता’, मासूम जवाब ने लूटी महफिलZoom

जयपुर. बिहार के किशनगंज से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला 8 वर्षीय अर्श नवाज़ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. नन्हा बाल रिपोर्टर अपने पिता के साथ दिल्ली पहुंचा, जहां उसने कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

सचिन पायलट से बातचीत के दौरान अर्श नवाज़ ने बेहद आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय दिया. बच्चे ने बताया कि वह बिहार के किशनगंज से है और कक्षा 3 में पढ़ता है. बातचीत के दौरान उसने खुद को कांग्रेस का सबसे छोटा लीडर भी बताया. महज 8 साल की उम्र में राजनीतिक हस्तियों से संवाद करने का उसका अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है.

राहुल गांधी और इमरान प्रतापगढ़ी का भी ले चुका है इंटरव्यू

अर्श ने सचिन पायलट को बताया कि वह इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का भी इंटरव्यू कर चुका है. बच्चे की बेबाकी और सवाल पूछने के अंदाज पर सचिन पायलट भी सहज नजर आए. मुलाकात के दौरान पायलट ने अर्श के सवालों का जवाब दिया और उससे बातचीत करते दिखाई दिए.

गिफ्ट को लेकर पायलट ने पूछा सवाल

बातचीत का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आया, जब सचिन पायलट ने अर्श से पूछा कि क्या वह उनके लिए कोई गिफ्ट लेकर आया है. इस पर बच्चे ने बेहद मासूम अंदाज में जवाब दिया कि वह पहले यह पूछेगा कि पायलट को किस चीज की जरूरत है. अर्श का यह जवाब सुनकर बातचीत का माहौल और भी हल्का-फुल्का हो गया. अर्श और सचिन पायलट की इस मुलाकात से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्चे का आत्मविश्वास, सहजता और राजनीतिक नेताओं से बातचीत करने का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. कई लोग अर्श की कम उम्र में पत्रकारिता और संवाद के प्रति रुचि की तारीफ कर रहे हैं. बिहार के किशनगंज से दिल्ली तक का अर्श का यह सफर और सचिन पायलट के साथ उसकी मुलाकात इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. नन्हे रिपोर्टर की मासूमियत और आत्मविश्वास ने इस मुलाकात को खास बना दिया है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 10, 2026, 17:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj