Rajasthan

15 दिन पहले शुरू की थी मेडिकल दुकान, घर लौटते समय दर्दनाक हादसे ने छीन ली जिंदगी, स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार

Last Updated:August 11, 2026, 15:24 IST

Barmer Road Accident: बाड़मेर-सिणधरी स्टेट हाईवे पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय श्रवण गोदारा की मौत हो गई. सदर थाना क्षेत्र के घोनरी नाडी महादेव पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में श्रवण स्कॉर्पियो के नीचे फंस गया और आरोप है कि चालक उसे करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. श्रवण ने महज 15 दिन पहले ही उड़ासर गांव में अपनी मेडिकल दुकान शुरू की थी.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside15 दिन पहले शुरू की थी मेडिकल दुकान, स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौतZoom15 दिन पहले शुरू की थी मेडिकल दुकान, घर लौटते समय दर्दनाक हादसे ने छीन ली जिंदगी

बाड़मेर. बाड़मेर-सिणधरी स्टेट हाईवे पर देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है. सदर थाना क्षेत्र के घोनरी नाडी महादेव पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक गाड़ी के नीचे फंस गया. इंसानियत को शर्मसार करते हुए स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और बढ़ा दी. युवक को सड़क पर करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया. इस खौफनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, होडू गांव निवासी श्रवण गोदारा (26) पुत्र दलाराम उड़ासर स्थित अपनी मेडिकल दुकान बंद करके रात को बाइक से घर लौट रहा था. घोनरी नाडी महादेव पेट्रोल पंप के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक रॉन्ग साइड में आ गई और सीधी बाइक से टकरा गई. हादसे के बाद चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय भागने की कोशिश की, जिससे स्कॉर्पियो के नीचे फंसा श्रवण करीब आधा किलोमीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया.

सड़क पर बने खूनी निशान, मंजर देख कांपी रूहयह हादसे इतना खौफनाक था कि जिसने भी इसे देखा उसकी रूह कांप गई. सड़क पर काफी दूर तक खून फैल गया और घसीटने के गहरे निशान बन गए. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की. पुलिस फिलहाल आरोपी चालक की तलाश में जुटी है.

15 दिन पहले ही शुरू की थी अपनी मेडिकल दुकानमृतक श्रवण के बारे में जानकारी मिली है कि वह बेहद मेहनती युवक था. वह पहले हाथमा इलाके के एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था. दिन-रात की कड़ी मेहनत और बचत के बाद उसने करीब 15 दिन पहले ही उड़ासर गांव में अपनी खुद की मेडिकल दुकान शुरू की थी. श्रवण के अपने पैर पर खड़े होने और नया काम शुरू करने से पूरे परिवार में बेहद खुशी का माहौल था. परिवार अभी इस नई शुरुआत का जश्न मना ही रहा था कि इस दर्दनाक हादसे ने सब कुछ तबाह कर दिया. 26 वर्षीय युवा बेटे की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Barmer,Rajasthan

First Published :

August 11, 2026, 15:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj