मैदान पर जब मिलता है विराट कोहली का टॉनिक, चीते की तरह भागते हैं टीम इंडिया के 5 फील्डर्स

होमखेलक्रिकेट
मैदान पर जब मिलता है विराट का टॉनिक, चीते की तरह भागते हैं टीम के 5 फील्डर्स
Last Updated:August 11, 2026, 23:49 IST
Virat Kohli: दुनियाभर में विराट कोहली की बल्लेबाजी और उनके फिटनेस के चर्चे हैं, लेकिन पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने उनके एक और खास गुण की तारीफ की है. दिलीप के मुताबिक मैदान पर विराट कोहली का जोश सिर्फ उनका खेल नहीं बदलता, बल्कि आसपास मौजूद खिलाड़ियों में भी नया जोश भर देता है.विराट कोहली
नई दिल्ली: भारत के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने कहा विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. दिलीप का मानना है कि विराट जिस तरह फील्डिंग करते समय दूसरे प्लेयर्स में जोश भरते हैं उससे टीम में एक नई ताकत आती है. इससे कम से कम पांच अन्य खिलाड़ी अपनी सीमा से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं.
दिलीप का भारतीय टीम के साथ लगभग पांच साल का कार्यकाल हाल ही में इंग्लैंड दौरे के बाद खत्म हुआ, उन्होंने अभ्यास और मैच के दौरान जोश और जज्बा बनाए रखने के लिए भी कोहली की सराहना की. दिलीप ने जियोस्टार से कहा:
जब विराट कोहली की बात आती है, तो उनके जोश का कोई सानी नहीं है. आपने उन्हें पावरप्ले में देखा है, एक बल्लेबाज के रूप में उनका खेल देखा है. चाहे वह कवर पर हों या शॉर्ट मिड-विकेट पर, उनकी फुर्ती और उनकी डाइव का कोई जवाब नहीं है. पिछली श्रृंखला में भी वह शानदार डाइव लगा रहे थे और काफी चुस्त दुरुस्त थे। वह खेल में हर समय अपना सब कुछ झोंक देते हैं.
भारत की फील्डिंग की जान विराटदिलीप ने कहा, ‘अपने करियर के इस मोड़ पर भी वह डेथ ओवरों में एक छोर से दूसरे छोर तक दौड़ते हैं. जब फील्डिंग फैली होती है तो सर्कल से बाहर निकलने वाले वह पहले खिलाड़ी होते हैं. टीम के लिए ऐसा करना शानदार है.’ दिलीप ने कहा कि कोहली के इस जोश का अन्य खिलाड़ियों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीत को बताया यागदारदिलीप के भारत के फील्डिंग कोच के रूप में कार्यकाल में 2024 टी-20 विश्व कप में टीम की जीत शामिल थी, जिसे उन्होंने अपने कार्यकाल का सबसे अच्छा क्षण बताया. उन्होंने कहा, ‘अगर मैं अपने सबसे बेहतरीन पल को याद करूं, तो मुझे बारबाडोस 2024 याद आता है, न सिर्फ ट्रॉफी, बल्कि उसके बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल. मैं उस पल को हमेशा अपने मन में संजोकर रखूंगा.’
(एजेंसी से इनपुट के साथ)
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 11, 2026, 23:49 IST



